लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में बीजेपी काटेगी अपने सांसदों का टिकट! पूर्व सीएम ने किया खुलासा

By धीरज मिश्रा | Updated: February 2, 2024 17:53 IST

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में बीजेपी उत्तर प्रदेश में अपने सांसदों का टिकट काटने जा रही है। यानि कि अभी जो यूपी में बीजेपी के सांसद हैं उन्हें बीजेपी इस लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं देगी।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव का खुलासा उत्तर प्रदेश में बीजेपी को नए चेहरों की तलाशLok Sabha Election 2024: अखिलेश ने कहा बीजेपी अपने सभी सांसदों का टिकट काटेगी Lok Sabha Election 2024: हारने के डर से बीजेपी में कोई भी नहीं चेहरा नहीं आना चाहता है

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में बीजेपी उत्तर प्रदेश में अपने सांसदों का टिकट काटने जा रही है। यानि कि अभी जो यूपी में बीजेपी के सांसद हैं उन्हें बीजेपी इस लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं देंगे। इस बात का खुलासा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया है। उन्होंने इस संबंध में एक लंबा चौड़ा पोस्ट अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया है।

अखिलेश ने लिखा कि सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटने जा रही है। सिवाय एक को छोड़कर, लेकिन सुनने में आया है वो भी अपनी सीट बदल रहे हैं या फिर किसी सुदूर प्रदेश में एक अतिरिक्त सुरक्षित सीट ढूँढ रहे हैं। हालांकि, अखिलेश ने इस सांसद का नाम नहीं बताया है। 

इसीलिए भाजपा यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने की स्थिति में नहीं है। क्योंकि उनके वर्तमान सांसदों ने अपनी जेबें भरने के अलावा कोई भी काम नहीं किया है। इसी वजह से जनता में भाजपा और भाजपाई सांसदों के ख़िलाफ़ बहुत गुस्सा है। इन विपरीत हालातों को देखते हुए भाजपा में नये प्रत्याशियों की खोज जारी है।

लेकिन कोई भी हारने के लिए नहीं लड़ना चाहता है, इसी कारण भाजपा की तरफ़ से एक भी प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आ पा रहा है। भाजपा के सांसदों ने कभी अपने क्षेत्र की ओर मुड़ के नहीं देखा। उन्होंने परीक्षा दी नहीं तो रिपोर्ट कार्ड कहाँ से बनेगा। भाजपा के टिकट काटने से पहले जनता ने ही उनका नाम काट दिया है। इस बार उनके संसदीय क्षेत्र में भाजपाइयों को दाख़िला नहीं मिलेगा।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJP government of Uttar Pradeshयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा