लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः भगवान परशुराम का फरसा उठाया, पूजा-अर्चना कर ब्राह्मणों को साध रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2022 14:04 IST

अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला किया। उप्र के माननीय ‘हाथरस’ हो या ‘उन्नाव’ सदैव नारी उत्पीड़कों का साथ देते दिखे हैं। भाजपाई मानसिकता नारी-विरोधी रही है।

Open in App
ठळक मुद्देघर-परिवारवाले ही माता, बहनों, बेटियों और बहुओं के मान का अर्थ समझते हैं।उप्र की महिलाएं इसका जवाब बाइस के चुनाव में देंगी। दसवें चरण की समाजवादी विजय यात्रा की शुरुआत की।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां गोसाईगंज के पास स्थित महुराकलां गांव में नवनिर्मित भगवान परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना की और ब्राह्मणों को साधने की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए दसवें चरण की समाजवादी विजय यात्रा की शुरुआत की।

सपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सुलतानपुर जिले के लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय के साथ यादव ने 68 फीट ऊंचे भगवान परशुराम के फरसे को भी पुष्पांजलि अर्पित की तथा आरती की। मंदिर के कार्यक्रम में काशी के डमरू दल के 101 युवा डमरू ध्वनि कर रहे थे तथा काशी, मथुरा, अयोध्या और प्रयागराज से आए साधु संत, मंत्रोच्चार कर रहे थे। साथ ही, 551 वेद पाठी ब्राह्मण अलग वैदिक मंत्रोच्चार कर रहे थे। पूरे परिसर में ‘‘ब्राह्मण का संकल्प अखिलेश ही विकल्प‘‘ लिखे नारों की होर्डिंग लगी थी।

यादव ने पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ब्राह्मणों के उत्पीड़न का आरोप लगाया था और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के बाहुबली पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के परिवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

तिवारी के भांजे गणेश शंकर पांडेय बहुजन समाज पार्टी की सरकार में विधान परिषद के सभापति रहे हैं और 25 वर्षों से ज्यादा अवधि तक परिषद के सदस्य रहे हैं। तिवारी के बड़े पुत्र भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रहे और छोटे पुत्र विनय शंकर तिवारी गोरखपुर के चिल्लूपार से 2017 में बसपा के टिकट पर विधानसभा के सदस्य चुने गये।

रविवार को यादव की समाजवादी विजय यात्रा में तिवारी परिवार के अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व मंत्री मनोज पांडेय समेत कई प्रमुख ब्राह्मण नेता मौजूद थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के गोसाईगंज के पास स्थित महुराकलां गांव में नवनिर्मित भगवान परशुराम मंदिर में साधु-संतों, आचार्यों ने अखिलेश यादव का तिलक कर विजयी होने का आशीर्वाद दिया।

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मंदिर परिसर में रंगीन रंगोली अपनी छटा बिखेर रही थी एवं शंख ध्वनि, वेद मंत्रोच्चार और डमरू वादन से वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया था। इस अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से आए ब्राह्मणों के साथ समाजवादी विजय रथ यात्रा के आगे बग्घियां चल रही थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो