लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः महिला मतदाताओं को लामबंद कर रही हैं प्रियंका गांधी, भाजपा में बेचैनी तेज

By शीलेष शर्मा | Updated: December 21, 2021 19:38 IST

योगी मंत्रिमंडल के एक कैबिनेट मंत्री ने स्वीकार किया कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व महिलाओं को लामबंद करने की हर संभव कोशिश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले चुनावों में महिला मतदाताओं ने व्यापक स्तर पर भाजपा का समर्थन किया था।यूपी प्रदेश की महिला मतदाताओं के बीच प्रियंका गांधी गहरी पैठ बनाने में कामयाब होती दिख रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी उत्तर प्रदेश की सभाओं में महिलाओं को योगी सरकार की सुविधाओं का जिक्र कर रहे हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधीउत्तर प्रदेश चुनाव के लिये महिला मतदाताओं को जिस तरह लामबंद कर रहीं हैं उससे भाजपा में घबराहट पैदा हो गयी है।

भाजपा की बेचैनी की पुष्टि उस समय हुई जब योगी मंत्रिमंडल के एक कैबिनेट मंत्री ने स्वीकार किया कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व महिलाओं को लामबंद करने की हर संभव कोशिश कर रही है। क्योंकि पिछले चुनावों में महिला मतदाताओं ने व्यापक स्तर पर भाजपा का समर्थन किया था।

इस मंत्री ने दबी जुबान से स्वीकार किया कि प्रदेश की महिला मतदाताओं के बीच प्रियंका गांधी गहरी पैठ बनाने में कामयाब होती दिख रही हैं। महिला मतदाताओं को लेकर कितनी बेचैन है भाजपा ,इसके संकेत उन विज्ञापनों से भी मिलता है जो योगी सरकार हर रोज़ ज़ारी कर रही है। इतना ही नहीं अब प्रधानमंत्री मोदी भी उत्तर प्रदेश की सभाओं में महिलाओं को योगी सरकार की सुविधाओं का जिक्र कर रहे हैं।

आज प्रयागराज में मोदी ने अपना पूरा भाषण महिलाओं पर केंद्रित किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की योजना शुरू की और आनन फ़ानन में इस योजना को 1 हज़ार करोड़ रुपयों का हस्तांतरण भी कर दिया। मातृ शक्ति ,महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे वाक्य बोल कर महिला मतदाताओं को बताया कि योगी -मोदी सरकार महिलाओं को लेकर कितनी गंभीर है। बावजूद इसके प्रियंका गांधी महिलाओं को लेकर अपना अभियान तेज़ करने में जुटीं हैं और " लड़की हूँ ,लड़ सकती हूँ "के नारे को लेकर गांव गाँव जाने की योजना बना रही हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावप्रियंका गांधीBJPकांग्रेसउत्तर प्रदेशलखनऊयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो