लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: आगरा में जहरीली शराब से आठ लोगों की मौत, प्रशासन पर लग रहे लापरवाही के आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2021 09:35 IST

आगरा जिले के दो गांवों में जहरीली शराब पीने से कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी पुष्टि नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।

Open in App

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के दो गांवों में संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि आगरा के कौलारा कलां और बारकुला गांवों में सोमवार रात को यह घटना घटी जिसके बाद शराब की चार दुकानें सील कर दी गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

इस बीच पीटीआई के अनुसार आगरा के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण पूर्व) अशोक वेंकट ने कहा, ‘मौत की असली वजह अबतक पता नहीं चली है और पोस्टमार्टम के बाद उसका पता चलेगा।’ उन्होंने बताया कि कौलारा कलां गांव के राधे (42), अनिल (34)और रामवीर (40) तथा बारकुला गांव के गया प्रसाद (50) की मौत हुई है। 

अनिल के पिता श्री निवास (65) ने आरोप लगाया कि उसके बेटे और उसके गांव के दो अन्य लोगों की मौत गांव की एक दुकान से खरीदी गयी नकली शराब के पीने से ही हुई है। 

उन्होंने कहा, ‘मेरा बेटा आदतन शराबी था और नहीं पीने के मेरे बार बार अनुरोध करने के बाद भी वह रविवार रात को राधे एवं रामवीर के साथ पीने बैठ गया।’ उन्होंने कहा कि अनिल सोमवार को बीमार पड़ गया और वह उसे पहले एक स्थानीय डॉक्टर एवं फिर आगरा के एक अस्पताल में ले गये जहां उसकी मौत हो गई। 

कौलारा कलां के ही सुदीप ने कहा कि अनिल ने राधे एवं रामवीर के साथ शराब पी थी और सोमवार को वे बीमार पड़ गये। श्रीनिवास ने आरोप लगाा कि उनके गांव और आसपास के क्षेत्र नकली शराब के केंद्र बन गये हैं।

प्रशासन पर लग रहे लापरवाही और मामले को दबाने के आरोप

जहरीली शराब के इस मामले में प्रशासन पर लापरवाही के आरोप भी लग रहे हैं। आरोप हैं कि जिला प्रशासन और आबकारी विभाग मामले को दबाने के प्रयास में जुटा है। प्रशासन मामले में कार्रवाई ना करके पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

वहीं, ग्रामप्रधान शंकर सिंह ने कहा- ‘मैंने भी क्षेत्र में नकली शराब के कारोबार का मुद्दा पुलिस एवं अन्य अधिकारियों के साथ बार बार उठाया लेकिन किसी ने हमारी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।' 

ग्रामीणों के अनुसार कथित रूप से नकली शराब पीने से मरे राधे का अंतिम संस्कार उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस की अनुमति के बगैर सोमवार देर शाम कर दिया। अन्य तीन के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं।

(पीटीआई इनपुट)

टॅग्स :आगराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण