लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बीते 24 घंटों में बारिश से 10 की मौत, एक हफ्ते में मरने वालों की संख्या पहुँची 80

By भाषा | Updated: July 30, 2018 16:31 IST

पिछले सप्ताह सबसे अधिक 11 मौतें सहारनपुर में हुईं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 44 मवेशियों की मौत हो गयी और 451 मकान क्षतिग्रस्त हो गये।

Open in App

लखनऊ, 30 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में दस लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये। इस प्रकार पिछले हफ्ते से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 80 पहुंच गयी है।

राहत आयुक्त संजय प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कल से हो रही बारिश में दस लोगों की मौत हो गयी है जबकि सात अन्य घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह से आज सुबह साढे ग्यारह बजे तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 80 लोगों की मौत हुई है जबकि 84 लोग घायल हुए हैं।

पिछले सप्ताह सबसे अधिक 11 मौतें सहारनपुर में हुईं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 44 मवेशियों की मौत हो गयी और 451 मकान क्षतिग्रस्त हो गये।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के आला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जनता को सचेत करें और प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा करें। साथ ही जर्जर भवनों को तत्काल खाली करायें। योगी ने अधिकारियों को वित्तीय एवं चिकित्सकीय मदद मुहैया कराने को भी कहा है।

इस बीच केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शारदा नदी लखीमपुर के पलियाकलां में और घाघरा नदी बाराबंकी के एल्गिन ब्रिज पर और अयोध्या में खतरे के निशान से उपर बह रही है।

रिपोर्ट में कहा गया कि फतेहगढ़, कन्नौज, कानपुर देहात, गढ मुक्तेश्वर, फाफामउ :इलाहाबाद:, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में गंगा का जलस्तर चढ़ रहा है। बागपत, मथुरा, आगरा, औरैया, कालपी और हमीरपुर में यमुना का जलस्तर चढ रहा है।

गोमती नदी का जलस्तर सीतापुर के नीमसार में चढ़ रहा है जबकि सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी का जलस्तर चढ़ रहा है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमानसूनयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप