लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः केशव प्रसाद मौर्य हो सकते हैं यूपी बीजेपी के अध्यक्ष, ट्वीट के बाद लग रहे कयास!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 21, 2022 19:35 IST

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के नए अध्यक्ष हो सकते हैं। केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के बाद कयास लगना शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजनीति रूप से बड़ा संकेत दिया है।बीजेपी को 2024 को लेकर ऐसे चेहरे की तलाश है, जो मिशन 80 पर फोकस कर सके।केशव प्रसाद संगठन में पकड़ रखते हैं। पहले भी यूपी बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष की तलाश लगभग पूरी हो गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के नए अध्यक्ष हो सकते हैं। केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के बाद कयास लगना शुरू हो गया है। ट्वीट किया है कि संगठन सरकार से बड़ा है!

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजनीति रूप से बड़ा संकेत दिया है। बीजेपी को 2024 को लेकर ऐसे चेहरे की तलाश है, जो मिशन 80 पर फोकस कर सके। केशव प्रसाद संगठन में पकड़ रखते हैं। पहले भी यूपी बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन की जिम्मेदारी दी गयी थी। इससे पहले विधान परिषद में नेता सदन रहे उप्र सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पद छोड़ दिया था।

 केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका देकर अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने का आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में कोई असर नहीं होगा और भाजपा, कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ भी जीत लेगी।

मौर्य ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालेाद) और कांग्रेस एक साथ आकर भाजपा के खिलाफ लड़े थे मगर वे कितना सफल हुए यह सबको पता है। उन्होंने कहा कि इसी तरह 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा, लेकिन उनके बीच अंदरूनी तालमेल था।

सुनील बंसल को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई में लंबे समय से संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील बंसल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। उन्हें पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री बंसल को वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश में भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया था।

पार्टी ने बंसल के स्थान पर झारखंड में भाजपा के संगठन महासचिव का दायित्व संभाल रहे धर्मपाल जी को उत्तर प्रदेश में संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तर प्रदेश में अभी तक सह संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मवीर जी को धर्मपाल जी के स्थान पर झारखंड में भाजपा का संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है।

टॅग्स :केशव प्रसाद मौर्याउत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए