लाइव न्यूज़ :

मृतक का शव ढाई महीने तक करता रहा अंतिम संस्कार का इंतजार, 15 हजार रुपए के लिए अटक गई थी बात

By अभिषेक पारीक | Updated: July 2, 2021 12:42 IST

कोरोना काल में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनकी मिसाल मिलना बेहद मुश्किल है। उत्तर प्रदेश के एक परिवार के साथ जो बीती है, उसने हर किसी को हिला कर रख दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक व्यक्ति की मौत के करीब ढाई महीने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की पत्नी ने कहा कि डॉक्टरों ने उससे शव देने के बदले में 15 हजार मांगे थे। अस्पताल प्रशासन को करीब ढाई महीने के बाद शव की सुध आई थी। 

कोरोना काल में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनकी मिसाल मिलना बेहद मुश्किल है। उत्तर प्रदेश के एक परिवार के साथ जो बीती है, उसने हर किसी को हिला कर रख दिया है। हापुड़ के सिटी कोतवाली इलाके में एक व्यक्ति की मौत के करीब ढाई महीने के बाद उसका अंतिम संस्कार सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि परिवार के पास 15 हजार रुपए नहीं थे। 

मृतक युवक अप्रैल में कोरोना से संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे मेरठ रैफर कर दिया गया। इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने मृतक की पत्नी से कहा कि शव हासिल करने के लिए 15 हजार देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो हम लोग ही अंतिम संस्कार कर देंगे। 

मृतक की पत्नी 15 हजार रुपए का इंतजाम नहीं कर सकी। यह सोचकर की अस्पताल द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा, महिला शव लेने नहीं गई। साथ ही अपने दोनों बच्चों को लेकर गांव चली गई। हालांकि अस्पताल करीब ढाई महीने तक शव रखकर भूल गया। अस्पताल ने परिजनों के लिए ही शव रखा था। हालांकि जब कोई  नहीं आया तो मेरठ के अस्पताल ने हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग को शव सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद विभाग ने तीन दिन पहले शव को जीएस मेडिकल कॉलेज में रखवाया। 

प्रशासन के सहयोग से गुरुवार को परिजनों को ढूंढा गया और शव सौप दिया गया। साथ ही एक एनजीओ की मदद से शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के मासूम बच्चे और पत्नी जब उसके अंतिम संस्कार के लिए आईं तो हर कोई फूट-फूटकर रो रहा था। 

हापुड़ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मृतक के भाई को कोरोना पॉजिटिव होने की बात जब बताई गई तो वह वहां से भाग गया। उसने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया था। हालांकि अब मृतक की पत्नी और उसके मकान मालिक को ढूंढा गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया