लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: कोरोना काल में मसीहा बन सलमान प्रतापगढ़ी ने बेरोजगार मजदूरों का उठाया जिम्मा, जागरूकता अभियान चलाकर लोगों तक पहुंचाई मदद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2020 18:24 IST

सलमान प्रतापगढ़ी ने कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया और युवाओं को एकजुट कर समाज में कोरोना महामारी और कोविड19 विषाणु को लेकर इससे बचने के उपायों को लेकर कार्य किया। सलमान ने पहले लॉकडाउन के बाद से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को एकजुट कर इस काम को करना शुरू कर दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के दौरान हमें मज़दूरों के पलायन और परेशानियों की बहुत से तस्वीरें मिली। सलमान प्रतापगढ़ी ने कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया

कोरोना महामारी सभी के लिए आपदा के रूप में सामने आई लेकर इसका सबसे बुरा प्रभाव निम्न वर्ग से ताल्लुक़ रखने वाले लोगों के ऊपर सर्वाधिक पड़ा। कोरोना के दौरान हमें मज़दूरों के पलायन और परेशानियों की बहुत से तस्वीरें मिली। ऐसे में हमें समाज में आशा की किरण जगाते कुछ लोग भी नज़र आए जो संकट कि इस घड़ी में लोगों को संबल देने और उनकी मदद करने का काम कर रहे थे। सलमान प्रतापगढ़ी एक ऐसा ही नाम है।

सलमान प्रतापगढ़ी ने कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया और युवाओं को एकजुट कर समाज में कोरोना महामारी और कोविड19 विषाणु को लेकर इससे बचने के उपायों को लेकर कार्य किया। सलमान ने पहले लॉकडाउन के बाद से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को एकजुट कर इस काम को करना शुरू कर दिया था। 

उत्तर प्रदेश के प्रतपगढ़ जिले से ताल्लुक़ रखने वाले सलमान प्रतापगढ़ी अपने विश्वविद्यालय के शुरूआती दिनों से ही बढ़-चढ़ कर समाज सेवा और समाज में जागरूकता अभियानों से जुड़े रहे है। कोरोना महामारी को लेकर की गयी बातचीत में उन्होंने बताया कि “समाज की परेशानियाँ से काफ़ी कम उम्र से वे रूबरू होता रहा हूँ, और मुझे ये बात परेशान करती रही है कि विभिन्न सरकारों और संस्थाओं के तमाम वादों और घोषणाओं के बाद भी लोगों की हालत में कोई सुधार क्यों नहीं होता। पिछले कुछ वर्षों मे देश में ग़रीबों की स्थिति और ख़राब हुई है। हमारी सरकारें देश के लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है। और जब भी कोई आपदा आती है  तो इसकी सबसे पहली मार इन ग़रीबों पर ही पड़ती है।  

सलमान प्रतापगढ़ी ने कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन में बेरोज़गार हुये दिहाडी मज़दूरों और निर्धन तबके के लोगों के लिए भरपेट भोजन का इंतज़ाम किया। और जहाँ भी लोगों की परेशानियों और ज़रूरतमंदो के बारे में पता चला तो उनकी मदद को आगे आए। सलमान ऐसे कई संगठनों से जुड़े हैं जो ज़मीन पर लोगों की मदद करने के साथ हर सम्भव मदद पहुँचा रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए