लाइव न्यूज़ :

यूपी में 'कोरोना कर्फ्यू' फिर एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया, अब इस तारीख तक पाबंदियां रहेंगी लागू

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2021 12:50 IST

Coronavirus: कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को एक बार फिर बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कोरोना कर्फ्यू अब प्रदेश में 17 मई तक लागू रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में कोरोना कर्फ्यू को 17 मई की सुबह तक के लिए बढ़ा दिया गया हैकोरोना कर्फ्यू की मौजूदा समयसीमा इससे पहले 10 मई को खत्म हो रही थीयूपी में कोरोना से अब तक 15170 लोगों की हो चुकी मौत, करीब ढाई लाख हैं एक्टिव मरीज

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से इस संबंध में रविवार को घोषणा की गई। नई गाइडलाइंस के अनुसार कोरोना कर्फ्यू से जुड़ी तमाम पाबंदियां अब 17 मई तक लागू रहेंगी।

इससे पहले कोरोना कर्फ्यू की समयसीमा 10 मई (सोमवार) सुबह खत्म हो रही थी। इस दौरान हालांकि जरूरी सेवाओं पर कोई रोक नहीं रहेगी। आवश्यक वस्तुओं, दवा की दुकान समेत ई-कॉमर्स आपूर्ति जारी रहेगी।

दरअसल यूपी में 30 अप्रैल से कर्फ्यू लागू है। शुरू में इसे वीकेंड लॉकडाउन के तौर पर तीन मई तक ही लागू रहना था, लेकिन बाद में इसकी अवधि छह मई तक बढ़ा दी गई थी। बाद में इसे और विस्तार देते हुए 10 मई तक कर दिया गया था। अब इसे एक बार फिर 17 मई तक के लिए बढ़ाया गया है।

यूपी में अब तक 15 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत

उत्तर प्रदेश में शनिवार को ही कोरोना संक्रमण से 298 मरीजों की मौत हो गई और 26,847 नये मामले मिले थे। ऐसे में पिछले साल से अब तक राज्य में कोरोना  से कुल 15,170 लोगों की मौत हुई है जबकि कुल 14,80, 315 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं। 

राज्य में अब 12,19,409 संक्रमित पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या इस समय 2,45,736 है।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को घोषणा की थी कि यूपी में 18 से 44 साल के बीच के लोगों के टीकाकरण के लिए व्यापक अभियान 10 मई से शुरू होने जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 11 और जिलों में टीकाकरण शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अभी तक ये प्रदेश के 7 शहरों में ही चल रहा था।

यूपी में इस साल 24 अप्रैल को कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक 38055 नए मामले सामने आए थे। वहीं 30 अप्रैल को एक्टिव मरीजों की संख्य़ा भी राज्य में  3.10 लाख तक पहुंच गई थी। इन सबके बीच देश में लगाातार 4 दिन से रोज कोरोना के 4 लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos