लाइव न्यूज़ :

मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर और गोरखपुर में कोरोना कर्फ्यू प्रभावी, उत्तर प्रदेश के 71 जिले मुक्त, जानें गाइडलाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2021 18:15 IST

रविवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कोविड प्रबंधन की समीक्षा के बाद वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिलों में कोरोना कर्फ्यू में छूट देने के निर्देश दिये।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के 71 जिले छूट वाली श्रेणी में आ जाएंगे। वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिलों में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 600 से कम हो गई है।सुबह सात बजे से सायं सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू से छूट दी जाएगी।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के चार और जिलों में सप्ताह में पांच दिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू में छूट देने का फैसला किया है।

इस फैसले के बाद सोमवार से वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिलों में कोरोना कोरोना कर्फ्यू में छूट मिलेगी और अब राज्य के 71 जिले छूट वाली श्रेणी में आ जाएंगे। रविवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कोविड प्रबंधन की समीक्षा के बाद वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिलों में कोरोना कर्फ्यू में छूट देने के निर्देश दिये।

राज्‍य सरकार के प्रवक्ता ने बताया, ''कोरोना के कम होते संक्रमण दर के दृष्टिगत जिलों में कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रखने के लिए 600 सक्रिय मामलों का मानक तय किया गया है। रविवार तक 67 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से छूट मिल चुकी है और मौजूदा स्थिति के अनुसार वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिलों में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 600 से कम हो गई है।''

उन्होंने बताया कि ''वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिलों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 600 से कम होने के बाद सोमवार से इन जिलों में भी सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार तक) सुबह सात बजे से सायं सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू से छूट दी जाएगी।''

प्रवक्ता के मुताबिक ''साप्ताहिक व रात्रिकालीन बन्दी सहित अन्य सभी संबंधित नियम इन जिलों में भी लागू होंगे और अब सिर्फ राज्‍य के चार जिलों मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर और गोरखपुर में कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रहेगा और इन जिलों के संबंध में मंगलवार को विचार किया जाएगा।''

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना महामारी के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति हर दिन के साथ बेहतर होती जा रही है और अब राज्य में कुल उपचाराधीन मामले घटकर 17,900 रह गए हैं लेकिन हमें यह समझना होगा कि वायरस कमजोर पड़ा है, समाप्त नहीं हुआ है, थोड़ी सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है, इसलिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।''

योगी ने कहा, 'मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी (सीएमओ), डिप्टी सीएमओ और एडिशनल सीएमओ जैसे वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के चिकित्सीय अनुभवों का लाभ लिया जाना चाहिए और यह सभी ओपीडी में सेवाएं देना सुनिश्चित करें, जिला अस्पताल/सीएचसी/पीएचसी में रोटेशन के साथ ओपीडी में सेवाएं दें।'' 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियालखनऊवाराणसीगोरखपुरमेरठकोरोना वायरसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप