लाइव न्यूज़ :

ललितपुर में पदयात्रा के दौरान गिरफ्तार किये गये उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष को रिहा किया गया

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:08 IST

Open in App

ललितपुर (उप्र), 26 दिसंबर ललितपुर से चित्रकूट तक 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' पदयात्रा निकाल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को शनिवार दोपहर ललितपुर पुलिस ने दैलवारा कस्बे के निकट अनेक कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि शाम को इन सभी को रिहा कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘जिलाध्यक्ष सहित लगभग 24 कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। सभी को पुलिस लाइन में रखा गया।’’

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजेश कुमार सिंह ने बताया, "बिना अनुमति पदयात्रा निकालने पर अड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत सहित कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को दैलवारा कस्बे से शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि लल्लू और जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शाम लगभग चार बजे निजी मुचलके पर पुलिस लाइन से रिहा कर दिया गया है।’’

उन्‍होंने बताया कि ''कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष को लखनऊ के लिए रवाना किया गया है।" कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष के अनुसार प्रदेश अध्‍यक्ष लल्‍लू को पुलिस अपनी निगरानी में लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई।

इससे पहले ललितपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया था, "प्रदेश अध्यक्ष की अगुआई में आज 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' पदयात्रा के दौरान गौशाला जाते हुए डेढ़-दो सौ पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बल प्रयोग कर दैलवारा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के बल प्रयोग करने से लगभग 24 कार्यकर्ता घायल हुए हैं।"

उन्होंने आरोप लगाया, "गाय के नाम पर सत्ता में आई भाजपा को न गाय की फ़िक्र है और न ही किसानों पर रहम है।"

राजपूत ने कहा, "सौजना और अमझरा की गौशालाओं में बंद गायें भूखी मर रही हैं और पक्षी जिंदा गायों को नोंच-नोंच कर खा रहे हैं।"

पुलिस लाइन से रिहाई के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू को पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं दी।

झांसी से मिली खबर के मुताबिक पदयात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए झांसी के प्रमुख कांग्रेसी नेताओं को पिछले करीब 36 घंटे से उनके घरों में कथित तौर पर नजरबंद किया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने दावा किया, ‘‘हम सभी कांग्रेसी नेता अपने-अपने घरों में कल सुबह छह बजे से ही नजरबंद हैं और आज हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे तब भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह किसान एवं गोवंश विरोधी सरकार पुलिस के दम पर उत्‍पीड़न कर रही है।''

इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक (शहर) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ललितपुर में शांति भंग की आशंका को देखते हुए कांग्रेसी नेताओं को वहां जाने से सिर्फ रोका गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता