लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 13 नयी प्रयोगशालाओं का किया लोकार्पण

By भाषा | Updated: September 1, 2020 05:20 IST

जालौन, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, बस्ती बहराइच, फिरोजाबाद, अयोध्या, बांदा तथा बदांयू के मेडिकल कॉलेजों में प्रयोगशालाएं बनायी गयी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइन प्रयोगशालाओं द्वारा निरन्तर कार्य करते हुए प्रतिदिन लगभग पांच हजार जांच की जा सकेगी।मुख्यमंत्री ने अयोध्या, बस्ती, बांदा, सहारनपुर, आजमगढ़ के मेडिकल कॉलेजों तथा तीर्थांकर महावीर यूनिवर्सिटी में स्थापित प्रयोगशालाओं के प्रतिनिधियों से संवाद किया।

लखनऊ: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य में 13 नयी प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया। एक विज्ञप्ति के मुताबिक ‘बायोसेफ्टी सेकेण्ड जेनरेशन’ (बीएसएल-दो) की 13 नयी प्रयोगशालाओं में 10 विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में तथा तीन प्रयोगशालाएं निजी मेडिकल कॉलेजों में स्थापित की गई हैं।

जालौन, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, बस्ती बहराइच, फिरोजाबाद, अयोध्या, बांदा तथा बदांयू के मेडिकल कॉलेजों में प्रयोगशालाएं बनायी गयी हैं। निजी मेडिकल कॉलेजों में जीएस मेडिकल कॉलेज हापुड़, मायो इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बाराबंकी तथा तीर्थांकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के मेडिकल कॉलेज में प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं।

इन प्रयोगशालाओं द्वारा निरन्तर कार्य करते हुए प्रतिदिन लगभग पांच हजार जांच की जा सकेगी। बयान के अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री ने अयोध्या, बस्ती, बांदा, सहारनपुर, आजमगढ़ के मेडिकल कॉलेजों तथा तीर्थांकर महावीर यूनिवर्सिटी में स्थापित प्रयोगशालाओं के प्रतिनिधियों से संवाद किया।

उन्होंने कहा कि प्रयोगशालाओं द्वारा लगातार कार्य करके अधिक से अधिक जांच पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पन्न किए जाएं। भाषा जफर आशीष आशीष

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार