लाइव न्यूज़ :

चंदौली: पुलिस से झड़प पर सपा विधायक प्रभु नारायण यादव समेत 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, जाने पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: December 6, 2021 14:45 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ के चंदौली दौरे के दौरान सपा कार्यकर्ताओं के हंगामे को लेकर अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सपा विधायक प्रभु नारायण यादव के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 

Open in App

चंदौली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को चंदौली दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प के मामले में सकलडीहा से सपा विधायक प्रभु नारायण यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दंड विधि संशोधन अधिनियम, 2013 के तहत धारा 147, 149, 186, 189, 341, 353 और 7 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा सपा नेता संतोष यादव सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ के खिलाफ भी केस दर्ज किया गयया है।

बता दें कि पूरा मामला 5 दिसंबर का है। सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच उस समय झड़प हो गई जब वे सीएम योगी को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। पुलिस को सपा कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए लाठियां भी भांजनी पड़ी थी। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।

दरअसल योगी आदित्यनाथ रविवार को चंदौली दौरे पर थे। बिना किसी पूर्व अनुमति के सीएम को ज्ञापन सौंपने को लेकर पूरा बवाल शुरू हुआ।

पुलिस की ओर से बताया गया कि सपा नेताओं को समझाने बुझाने की कोशिश की गई लेकिन वे मुख्यमंत्री के सभा स्थल तक जाने की जिद पर अड़े रहे और मुख्य मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। 

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के मुताबिक इस दौरान विधायक प्रभु नारायण यादव ने पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह से धक्का मुक्की की। वहीं, अन्य सपा कार्यकर्ता भी उग्र हो गए जिससे पुलिस को मजबूरन हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ना पड़ा।

 

टॅग्स :चंदौलीसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?