लाइव न्यूज़ :

UP Board Results 2018: इसी महीने आ सकते हैं यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम, 57 लाख स्टूडेंट्स ने दी है परीक्षा

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: April 2, 2018 20:32 IST

UP Board Class 10th (High School) & UP 12th (Intermediate) Results 2018: यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाओं के परिणाम आने वाले हैं। कॉपियों के मुल्याकंन का काम बेहद तेजी से निपटाया जा रहा है।

Open in App

इलाहाबाद, 2 मार्चः उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं (हाईस्कूल) और यूपी 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल में घोषित कर दिए जाएंगे। यूपी बोर्ड के माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार इलाहाबाद के एक कॉलेज में चल रही कॉपियों की मूल्यांकन की प्रक्रिया को तेजी से निपटाया जा रहा है।

यूपी के हालातों को देखते हुए इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को सीसीटीवी कैमरों की जद में किया जा रहा है। इससे शुरुआती दिनों मूल्यांकन की प्रक्रिया धीमी पड़ी थी। लेकिन अब परीक्षा अधिकारियों ने इसे तेज करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आ सकते हैं यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) और यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) 2018 के रिजल्ट

यूपी बोर्ड का केंद्र इलाहाबाद है। एक स्‍थानीय और विश्वनीय सूत्र की जानकारी अनुसार इस वक्त कॉपियों को जांचने की प्रक्रिया को काफी तेज कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा को और तेज कर दिया गया है। हाल ही में मूल्यांकन के दौरान छात्रों की अजीबोगरीब अपील वाले पन्ने लीक हो गए थे।

लेकिन अब उत्तर प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (यूपीएसईबी) ने अधिकारियों को शख्ती और सावधानीपूर्वक काम करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में पूरी संभावना व्यक्त की है कि मूल्यांकन प्रक्रिया अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी। जबकि आखिरी सप्ताह तक यूपी 10वीं - हाईस्कूल और यूपी 12वीं - इंटर 2018 के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

67 लाख बच्चों ने भरे थे इग्जाम के फॉर्म, 57 लाख ने दी है यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड देश की सबसे ज्यादा छात्रों वाला बोर्ड माना जाता है। साल 2018 के मार्च महीने में आयोजित परीक्षाओं में शामिल होने के लिए कुल 67 लाख परीक्षा‌र्थ‌ियों ने फॉर्म भरे थे। लेकिन कई तरह की खामियों के तहत करीब  10 लाख छात्र-छात्राओं के फॉर्म निरस्त कर दिए गए थे।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूपीरिजल्ट.निक.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"