लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकरः बीजेपी MLA सतीश महाना ने किया नामांकन, चुने जाएंगे निर्विरोध, कांग्रेस, सपा और राजा भइया ने किया समर्थन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2022 20:12 IST

403 सदस्यों वाली विधानसभा में इस बार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के 255 और उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के 12 तथा निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के छह सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसतीश महाना ने विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे को अपना नामांकन पत्र सौंपा।योगी आदित्‍यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक तथा वरिष्ठ मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना और जनसत्ता दल लोकतांत्रित के नेता रघुराज प्रताप सिंह मौजूद थे।

लखनऊः उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक सतीश महाना का सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल हुआ। महाना के अलावा किसी और सदस्य का नामांकन नहीं होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। विपक्ष ने भी समर्थन किया है। 

विधानसभा से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता सदन योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे को सतीश महाना का नामांकन पत्र सौंपा गया। इस मौके पर महाना और योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक तथा वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्‍ना और सूर्य प्रताप शाही समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता रघुराज प्रताप सिंह मौजूद थे।

विधानसभा सूत्रों के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा के अलावा विपक्षी दलों के नेताओं ने भी सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष बनाने के लिए अपना प्रस्ताव दिया। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 29 मार्च की तिथि तय की है।

सत्तारूढ़ दल के पूर्ण बहुमत और विपक्ष की ओर से कोई दावेदारी नहीं किये जाने से महाना का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। नामांकन के लिए सोमवार, 28 मार्च को दो बजे से पहले का समय निर्धारित किया गया था और खन्ना के अलावा किसी अन्य का नामांकन पत्र नहीं आया।

मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा होगी। सतीश महाना कानपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा सीट से आठवीं बार निर्वाचित हुए हैं। पिछली सरकार में वह औद्योगिक विकास मंत्री थे। उल्लेखनीय है कि सात चरणों में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम 10 मार्च को घोषित हुआ।

403 सदस्यों वाली विधानसभा में इस बार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के 255 और उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के 12 तथा निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के छह सदस्य निर्वाचित हुए हैं। राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी के 111 तथा उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा कांग्रेस के दो, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो और बहुजन समाज पार्टी के पास एक सदस्य हैं। इस बार विधानसभा में एक भी निर्दलीय सदस्य नहीं है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथकेशव प्रसाद मौर्यालखनऊसमाजवादी पार्टीकांग्रेसबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए