लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: यूपी में छठे चरण के लिए मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 8.69% वोटिंग, जानें किस जिले में कितने पड़े वोट

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 3, 2022 10:08 IST

यूपी में विधानसभा चुनाव के तहत छठे चरण में सुबह 9 बजे तक सभी 10 जिलों की 57 सीटों पर औसत 8.69 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत छठे चरण में सुबह 9 बजे तक सभी 10 जिलों की 57 सीटों पर औसत 8.69 प्रतिशत मतदान हुआ।10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत छठे चरण में सुबह 9 बजे तक सभी 10 जिलों की 57 सीटों पर औसत 8.69 प्रतिशत मतदान हुआ। बता दें कि 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश में छठे चरण में एक करोड़ महिलाओं समेत करीब 2.15 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चरण में 66 महिलाओं समेत कुल 676 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।

चुनाव के छठे चरण के तहत मतदान के साथ प्रयागराज जिले के हण्डिया विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 311 पर पुनर्मतदान भी होगा। यहां पांचवें चरण के तहत गत 27 फरवरी को हुए मतदान के बाद जरूरी दस्तावेज गुम हो जाने के कारण आयोग ने पुनर्मतदान कराए जाने के निर्देश दिये हैं। इस चरण में अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा बलिया समेत 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर मतदान जारी है।

बताते चलें कि छठे चरण में योगी आदित्यनाथ (गोरखपुर सदर), राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह (बांसी), बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी (इटवा), पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (फाजिलनगर) और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (तमकुही राज) की भी प्रतिष्ठा दांव पर है। मालूम हो, यूपी में विधानसभा चुनाव सात चरणों में हो रहा है। ऐसे में अंतिम चरण के लिए सात मार्च को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर