लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Assembly by-election: सात सीट पर चुनाव, समाजवादी पार्टी ने घोषित किए चार उम्मीदवार, राष्ट्रीय लोकदल को बुलंदशहर सीट

By भाषा | Updated: October 5, 2020 19:37 IST

टूंडला सीट के लिए महाराज सिंह धनगर को टिकट दिया है। घाटमपुर सीट से इंद्रजीत कोरी और मल्हनी सीट से लकी यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने बुलंदशहर सीट राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ दी है। गौरतलब है कि नौगांवा सादात टूंडला घाटमपुर मल्हनी देवरिया बुलंदशहर और बांगरमऊ विधानसभा सीटों के लिए आगामी तीन नवंबर को उपचुनाव होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसपा की तरफ से जारी बयान के मुताबिक पार्टी ने नौगांवा सादात सीट पर सैय्यद जावेद अब्बास को प्रत्याशी बनाया है।नौगांवा सादात सीट कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और घाटमपुर सीट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन के कारण रिक्त हुई है। बुलंदशहर और देवरिया सीट भी भाजपा विधायकों क्रमशः वीरेंद्र सिंह सिरोही और जन्मेजय सिंह के निधन के कारण खाली हुई है।

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए चार प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। सपा की तरफ से जारी बयान के मुताबिक पार्टी ने नौगांवा सादात सीट पर सैय्यद जावेद अब्बास को प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा टूंडला सीट के लिए महाराज सिंह धनगर को टिकट दिया है। घाटमपुर सीट से इंद्रजीत कोरी और मल्हनी सीट से लकी यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने बुलंदशहर सीट राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ दी है। गौरतलब है कि नौगांवा सादात टूंडला घाटमपुर मल्हनी देवरिया बुलंदशहर और बांगरमऊ विधानसभा सीटों के लिए आगामी तीन नवंबर को उपचुनाव होगा।

अमरोहा की नौगांवा सादात सीट कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और घाटमपुर सीट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन के कारण रिक्त हुई है। इसके अलावा बुलंदशहर और देवरिया सीट भी भाजपा विधायकों क्रमशः वीरेंद्र सिंह सिरोही और जन्मेजय सिंह के निधन के कारण खाली हुई है।

मल्हनी सीट सपा विधायक पारसनाथ यादव के निधन की वजह से खाली हुई है। फिरोजाबाद की टूंडला सीट भाजपा विधायक एसपी सिंह बघेल के सांसद चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है। बांगरमऊ सीट भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्र कैद की सजा होने की वजह से खाली हुई है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सात में से छह सीटें भाजपा ने जीती थीं।

उत्तर प्रदेश की विधानसभा की आठ रिक्त सीटों में से सात सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होना है। सात सीटों में फिरोजाबाद की टूंडला, अमरोहा की नौगांवा सादात, कानपुर की घाटमपुर और जौनपुर की मल्हनी सीट के अलावा  बुलंदशहर, उन्नाव की बांगरमऊ और देवरिया की देवरिया सदर विधानसभा सीट शामिल हैं।

इन सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी. उपचुनाव के नतीजों की घोषणा 10 नवंबर को मतगणना के बाद की जाएगी। चुनाव आयोग ने यूपी विधानसभा की आठ रिक्त सीटों में से जिस एक सीट पर चुनाव कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया है, वह सीट रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउपचुनावसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबीएसपीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण