लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Assembly by-election 2023: स्वार और छानबे विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, इन दलों में टक्कर, जानें कौन आगे-पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2023 08:35 IST

Uttar Pradesh Assembly by-election 2023: उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। 

Open in App
ठळक मुद्देस्वार (रामपुर) और छानबे (एससी) (मिर्जापुर) के उपचुनाव के लिए मतदान 10 मई को हुआ था। सपा की अनुराधा चौहान के खिलाफ शफीक अहमद अंसारी को मैदान में उतारा है। 44.95 प्रतिशत और 44.15 फीसद मतदान हुआ।

Uttar Pradesh Assembly by-election 2023: उत्तर प्रदेश के रामपुर की स्वार विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके बेटे अबुल्ला आजम खान के गढ़ के रूप में जानी जाती है। स्वार विधानसभा सीट के लिए मतदान 10 मई को हुआ था और वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 

स्वार (रामपुर) और छानबे (एससी) (मिर्जापुर) के उपचुनाव के लिए मतदान 10 मई को हुआ था। 2023 के स्वार विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने सपा की अनुराधा चौहान के खिलाफ शफीक अहमद अंसारी को मैदान में उतारा है।

पीस पार्टी की डॉ नाजिया सिद्दीकी भी मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला अंसारी और चौहान के बीच है। यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान के लिए स्वार रिजल्ट 2023 महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2019 में हेट स्पीच मामले में यूपी विधानसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद वह अपनी विधानसभा सीट, रामपुर सदर भी हार गए थे।

अधिकारियों के मुताबिक स्वार और छानबे विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा और दोनों स्थानों पर क्रमश: 44.95 प्रतिशत और 44.15 फीसद मतदान हुआ। उनके अनुसार, एक साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में स्वार में मतदान प्रतिशत 68.8 था, जब सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अपना दल (सोनेलाल) के उम्मीदवार को हरा दिया था।

इसी तरह छानबे विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को मतदान प्रतिशत 44.15 प्रतिशत रहा, जबकि पिछली बार चुनाव में यह 52 प्रतिशत था। स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है जबकि छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है।

 

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशरामपुरआज़म खानBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर