लाइव न्यूज़ :

कमाल है, देश में नौकरी की मारामारी?, यूपी में 1 नहीं 6 जगह जॉब कर रहा अर्पित सिंह, 9 साल से वेतन, सीएम योगी बोले-किस तरह की भर्तियां होती थीं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2025 14:45 IST

Uttar Pradesh Health Department: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कनिष्ठ सहायक और एक्स-रे टेक्नीशियनों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मामले को उजागर किये जाने के कुछ घंटों बाद दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्पित सिंह का नाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 2016 में घोषित भर्ती सूची में क्रमांक 80 पर था।बलरामपुर, फर्रुखाबाद, रामपुर, बांदा, अमरोहा और शामली जिलों में नियुक्तियां हुईं।व्यक्ति 2016 से वेतन प्राप्त कर रहे थे और राज्य के खजाने को वित्तीय नुकसान पहुंचा रहे थे।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में 2016 में एक्स-रे टेक्नीशियन के पद पर भर्ती हुए एक व्यक्ति द्वारा एक ही नाम से छह विभिन्न जिलों में नौकरी करने के मामले में लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में निदेशक (पराचिकित्सा) डॉ. रंजना खरे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने कथित तौर पर जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अर्पित सिंह नामक अभ्यर्थी बनकर नौकरी हासिल की। अर्पित सिंह का नाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 2016 में घोषित भर्ती सूची में क्रमांक 80 पर था।

वजीरगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कथित धोखाधड़ी के परिणामस्वरूप बलरामपुर, फर्रुखाबाद, रामपुर, बांदा, अमरोहा और शामली जिलों में नियुक्तियां हुईं, जिनमें व्यक्ति 2016 से वेतन प्राप्त कर रहे थे और राज्य के खजाने को वित्तीय नुकसान पहुंचा रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि धोखाधड़ी और जालसाजी के इस मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। यह मुकदमा सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कनिष्ठ सहायक और एक्स-रे टेक्नीशियनों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस मामले को उजागर किये जाने के कुछ घंटों बाद दर्ज किया गया है।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘किस तरह की भर्तियां होती थीं? हमें कई भर्तियां सीबीआई को सौंपनी पड़ीं। अब आप देख रहे हैं कि एक व्यक्ति आठ-आठ जगहों पर अपनी नियुक्ति करवाकर वेतन ले रहा था। जब जांच हुई तो यह मामला सामने आया।’’ इस बीच, लखनऊ पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब