लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में आगरा के छात्र पर चाकू से कई हमले, हालत गंभीर, एक आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2022 13:13 IST

ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय छात्र पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार लूटपाट के इरादे से छात्र पर हमला किया गया था। शुभम गर्ग की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया में शुभम गर्ग नाम के भारतीय छात्र पर चाकू से कई बार किया गया वार।छात्र की की हालत गंभीर, स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है।शुभम गर्ग के माता-पिता उत्तर प्रदेश के आगरा में रहते हैं, छह अक्टूबर की रात हुई थी घटना।

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया में लूट के इरादे से एक हमलावर ने 28 वर्षीय भारतीय छात्र के चेहरे, सीने और पेट पर चाकू से कई वार किए। न्यू साउथ वेल्स पुलिस बल ने एक बयान जारी कर कहा कि घटना छह अक्टूबर को रात करीब साढ़े 10 बजे की है और उस समय शुभम गर्ग पैसिफिक हाईवे पर पैदल चल रहा था।

शुभम उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है। शुभम के माता-पिता घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही ऑस्ट्रेलिया के लिए वीजा प्राप्त करने के प्रयास में हैं। 

वहीं, ‘डेली टेलीग्राफ’ अखबार ने बताया कि पुलिस ने 27 वर्षीय डेनियल नोर्वुड को गिरफ्तार कर लिया और उस पर हत्या के प्रयास के आरोप लगाए गए हैं। अखबार के मुताबिक, डेनियल के घर से कई सामान बरामद किए गए हैं और उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस बयान में कहा गया है, “गर्ग के चेहरे, सीने और पेट पर चाकू से कई वार किए गए।

उसने एक नजदीकी मकान में रह रहे लोगों से मदद मांगी, जिसके बाद उसे रॉयल नॉर्थ शोर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में गर्ग की सर्जरी हुई। उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है।”

‘द कोव’ अखबार की खबर के अनुसार, पैसिफिक हाइवे लेन कोव के पास एक अज्ञात शख्स गर्ग के पास आया और उससे पैसे मांगते हुए कथित तौर पर धमकी देने लगा। खबर के मुताबिक, भारतीय छात्र ने युवक को पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद हमलावर ने उस पर चाकू से कई वार किए और फिर फरार हो गया। खबर के अनुसार, आरोपी को सोमवार को हॉर्न्सबाय की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाउत्तर प्रदेशआगराक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप