लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बहराइज में बड़ा हादसा, करंट लगने से छह लोगों की मौत, तीन झुलसे, सीएम ने जताया दुख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2022 16:28 IST

जुलूस रात में दो बजे समाप्त हो गया था। इसके बाद कुछ लड़के जुलूस का ठेला लेकर बगल के गांव मासूपुर चले गए थे। इसी ठेले में लगा लोहे का पाइप बिजली के तार से छू गया और लोग करंट की चपेट में आ गए।

Open in App
ठळक मुद्देठेले में लगा लोहे का पाइप बिजली की तार के संपर्क आ गया थाहादसे में चार बच्चों सहित छह लोगों की मौत हुई मौत परिजनों ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया

बहराइच:उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र के मासूपुर गांव में रविवार तड़के चार बजे बारावफात के मौके पर निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के बाद ठेले में उतरे करंट की चपेट में आने से चार बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग झुलस गए। 

ठेले में लगा लोहे का पाइप बिजली की तार के संपर्क आ गया था

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर संवाददाताओं को बताया, “शनिवार रात नानपारा कोतवाली के भग्गड़वा गांव में बारावफात का जुलूस निकाला गया था। जुलूस रात में दो बजे समाप्त हो गया था। इसके बाद कुछ लड़के जुलूस का ठेला लेकर बगल के गांव मासूपुर चले गए थे।” चौधरी ने कहा, “इसी ठेले में लगा लोहे का पाइप बिजली के तार से छू गया और लोग करंट की चपेट में आ गए। एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में करंट की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई।” 

हादसे में चार बच्चों सहित छह लोगों की मौत हुई मौत 

उन्होंने बताया कि भग्गड़वा निवासी सूफियान (12), इलियास (16) और अशरफ अली (30) तथा मल्हीपुर (श्रावस्ती) के रहने वाले शफीक (12) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भग्गड़वा निवासी तबरेज (16) और अरफात (10) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चौधरी के मुताबिक, हादसे में गंभीर रूप से झुलसे भग्गड़वा गांव के मुराद (18), आफताब (12) और चांदबाबू (18) को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

परिजनों ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया

उन्होंने बताया, “परिजनों ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। उनका कहना है कि घटना अचानक हुई, जिसमें किसी का दोष नहीं है। इसलिए वे पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने हादसे में झुलसे लोगों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

(इनपुट भाषा)

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबहराइच
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो