लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: भूख के चलते खुद को आग के हवाले करने वाली 8वीं की छात्रा रोहिणी का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2019 10:22 IST

जिला अस्पताल में रोहिणी को भर्ती तो किया गया, लेकिन बाद में माता−पिता उसे लेकर घर आ गए क्योंकि उनके पास दवाइयों के पैसे नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्दे मां कहनाा है कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने दवा बाहर से खरीद कर लाने को लिखा था। रोहिणी की मां कहती हैं कि पैसे नहीं थे, इसलिए बेटी को वापस ले आए।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक दर्दनाक हादसा सामना आया है। भूख को चलते खुद को आग के हवाले कर देने वाली 8वीं की छात्रा रोहिणी का निधन हो गया है। सीतापुर के विकास खंड सकरन स्थित मजलिसपुर गांव में रहने वाले भूमिहीन मजदूर राकेश की 15वर्षीय बेटी रोहिणी ने सोमवार शाम दम तोड़ दिया।

हिन्दुस्तान में छप चुकी खबर के अनुसार, घटना 10 अक्टूबर की है। स्कूल से लौटने के बाद रोहिणी को भूख लगी थी। उस वक्त घर में सिर्फ एक रोटी थी जो उसके छोटे भाई ने खा ली। रोहिणी ने अपने भाई से आधी रोटी देने का अनुरोध किया लेकिन भाई ने पूरी रोटी खा ली। इसके बाद रोहिणी ने घर में रखे मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। उस वक्त घर में उसकी मां मौजूद नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मीडियाविजिल में छपी रिपोर्ट के अनुसार, जिला अस्पताल में उसे भर्ती तो किया गया, लेकिन बाद में माता−पिता उसे लेकर घर आ गए क्योंकि उनके पास दवाइयों के पैसे नहीं थे।

स्थानीय यू-ट्यूब ने रोहिणी के मां-पिता से बात की है। मां कहनाा है कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने दवा बाहर से खरीद कर लाने को लिखा था। रोहिणी की मां कहती हैं कि पैसे नहीं थे, इसलिए बेटी को वापस ले आए।

उत्तर प्रदेश में भूख के कारण खुदकुशी का इस साल सामने आया यह दूसरा मामला है। इसके पहले कासगंज के बिलग्राम में एक आदमी भुखमरी के कगार पर पहुंचने के बाद फांसी से लटक गया था।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअकबरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर