लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः 2024 लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश के साथ रहेंगे, राजभर बोले-बीजेपी से कभी भी गठबंधन नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2022 15:29 IST

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर ने योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में भाजपा ने सिर्फ नफरत फैलाने का काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष के साथ ही रहेंगे।अखिलेश यादव ही आम चुनाव में प्रदेश में विपक्ष का इंजन होंगे।जनता आम चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

बलियाः सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वह समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही रहेंगे।

 

उन्होंने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में भाजपा ने सिर्फ नफरत फैलाने का काम किया है। राजभर ने सोमवार को जारी एक बयान में स्पष्ट किया कि वह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष के साथ ही रहेंगे।

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि यादव ही आम चुनाव में प्रदेश में विपक्ष का इंजन होंगे। सुभासपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश की जनता आम चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने सुझाव दिया है कि अखिलेश यादव के साथ ही उनकी पार्टी के सभी नेताओं को क्षेत्र में निकलना होगा।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सपा का सहयोगी दल है। राजभर ने रविवार को कहा था, "आखिर सपा और बसपा गरीबों और वंचितों का शुभचिंतक बनने की बात कहकर उनके साथ छल क्यों कर रही हैं। मेरा मानना है कि अगर वे दोनों गरीबों की ही लड़ाई लड़ रही हैं तो फिर वे अलग अलग रहकर चुनाव क्यों लड़ रही हैं?"

राजभर ने कहा था, "सपा और बसपा की आपसी लड़ाई की वजह से गरीबों और वंचित वर्ग के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें साथ मिलकर अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। यह मेरी उन्हें सलाह है।"

राजभर की पार्टी सुभासपा ने हाल के विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन कर लड़ा और छह सीटों पर जीत हासिल की। राजभर ने योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में भाजपा ने सिर्फ नफरत फैलाने का काम किया है।

टॅग्स :ओम प्रकाश राजभरअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप