लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः कृषि कानून पर राजनीति, लखीमपुर घटना की सीबीआई जारी, कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर किया हमला, मुद्दा ही नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2021 21:33 IST

देश की कानून व्यवस्था के लिए ज़िम्मेदार गृह मंत्री अमित शाह जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आपके उसी मंत्री के साथ मंच साझा करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी के पास राजनीतिकरण के लिए मुद्दे नहीं हैं। सिर्फ मामले का राजनीतिकरण कर रही हैं।अदिति सिंह ने कहा कि विधेयक लाए जाने पर प्रियंका गांधी को समस्या हुई थी।

लखनऊः कांग्रेस बागी विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला किया है। सिंह ने कहा कि कृषि कानून पर कांग्रेस महासचिव राजनीति कर रही हैं। यूपी चुनाव 2022 में होने वाला है और उनके पास मुद्दा ही नहीं है।

अदिति सिंह ने कहा कि विधेयक लाए जाने पर प्रियंका गांधी को समस्या हुई थी। उसे एक समस्या है, जब कानून (कृषि कानून) निरस्त कर दिए गए हैं। वह क्या चाहती हैं? उसे स्पष्ट रूप से कहना चाहिए। वह सिर्फ मामले का राजनीतिकरण कर रही हैं। अब उनके पास राजनीतिकरण के लिए मुद्दे नहीं हैं।

जहां तक ​​लखीमपुर और अन्य मुद्दों की बात है तो प्रियंका गांधी ने हमेशा इसका राजनीतिकरण किया। लखीमपुर घटना की सीबीआई जांच चल रही है, सुप्रीम कोर्ट इस पर संज्ञान ले रहा है, अगर वह संस्थानों पर भरोसा नहीं करती है, तो मुझे समझ में नहीं आता कि वह किस पर भरोसा करती है?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को पत्र लिखकर मांग की कि वह लखीमपुर की घटना के मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाएं और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करें। प्रियंका ने मांग की कि देश भर में किसानों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों को वापस लिया जाए और सभी ‘‘शहीद’’ किसानों के परिवारों को आर्थिक अनुदान दिया जाए।

कांग्रेस महासचिव ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी लखनऊ आये हैं। वह पुलिस के आला अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लेंगे। मैंने उन्हें पत्र लिखा है। मैं आपके माध्यम से उस पत्र को देश और प्रदेश के सामने रखना चाहती हूं ।’’ उन्होंने पत्र पढ़कर मीडिया को सुनाया। पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री लखनऊ आए हैं जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा ले रहे हैं।

बाद में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दूरबीन लेकर अपराधी और गुंडे खोजने वाले गृहमंत्री, किसानों को कुचलने वाले अपराधी के पिता और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के साथ मंच साझा कर रहे हैं। टेनी ने खुद किसानों को धमकाया था, जिसके बाद किसानों को कुचला गया। कैसे होगा किसानों के साथ न्याय?’’ कांग्रेस ने एक तस्वीर भी इसके साथ साझा की जिसमें अमित शाह और अजय मिश्रा अन्य अधिकारियों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

प्रियंका ने प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र में लिखा, ‘‘लखीमपुर किसान नरसंहार में अन्नदाताओं के साथ हुई क्रूरता को पूरे देश ने देखा। आपको यह जानकारी भी है कि किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलने का मुख्य आरोपी आपकी सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राजनीतिक दबाव के चलते इस मामले में शुरुआत से ही न्याय की आवाज को दबाने की कोशिश की।’’

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअदिति सिंहप्रियंका गांधीउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशकांग्रेसलखीमपुर खीरी हिंसासुप्रीम कोर्टBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत