लाइव न्यूज़ :

क्षुद्र राजनीति के लिए संसद का इस्तेमाल ‘शर्मनाक' : गोयल

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी दलों ने संसद में सुचारू रूप से कामकाज नहीं होने दिया और "लोकतंत्र के मंदिर" को हंगामा केंद्र में बदल दिया तथा इस संबंध में "क्षुद्र" राजनीति करना "बड़ा धब्बा और शर्मनाक" है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ एक बात साबित करने के लिए विपक्षी दलों ने संसद के मानसून सत्र को जाया कर दिया तथा सदन का कामकाज नहीं चलने दिया।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री गोयल ने एक सीआईआई वेबिनार में कहा, ‘‘हमने संसद में ऐसे अशोभनीय मामले देखे... वास्तव में, शर्म आती है कि पिछले कई दशकों में किस प्रकार एक खराब नेतृत्व कैसे बड़े पैमाने पर कुछ लोगों के आसपास घूमता रहा तथा उनके परिवारों ने वास्तव में भारतीय उद्यम और भारतीय भावना को मार डाला है।’’

उन्होंने दावा किया कि सबसे बड़ा मुद्दा जिसके लिए विपक्ष लड़ रहा था, एक विधेयक को रोकना था, जिससे घरेलू बीमा कंपनियों को लोगों को बेहतर सेवा मुहैया कराने की शक्ति मिलनी थी।

गोयल ने कहा कि सरकार ने ऐसे उपाय किए हैं जो कुल मिलाकर देश और लोगों के लिए अच्छे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर संसद को चलने नहीं दिया जाता है, अगर हमारे लोकतंत्र के मंदिर को हंगामे के लिए, हिंसा के लिए एक मंच में बदल दिया जाता है, तो मुझे लगता है कि यह उन लोगों के लिए एक बड़ा धब्बा और शर्म की बात है, जिन्होंने लोकतंत्र के मंदिर का इस्तेमाल क्षुद्र राजनीति करने के लिए किया है। मैं कहूंगा कि यह मानसिकता प्रगति विरोधी, विकास विरोधी और जनविरोधी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए