लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात जानने के लिए घाटी जाना चाहते थे अमेरिकी सीनेटर, भारत सरकार ने नहीं दी अनुमति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2019 09:12 IST

हालांकि इस पर भारत सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक सीनेटर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे क्रिस वान हॉलेन को भारतीय राजनीति का जानकार माना जाता है। करांची में जन्में क्रिस वान के पिता श्रीलंका में अमेरिकी राजदूत थे।  

जम्मू कश्मीर पर अपने मुखर विचारों के लिए चर्चित अमेरिकी सीनेटर कश्मीर का दौरा कर हालात की जानकारी लेना चाहते हैं। भारत सरकार ने डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। क्रिस वान हॉलेन को भारतीय राजनीति का जानकार माना जाता है।

क्रिस वान हॉलेन पहली अमेरिकी सीनेटर हैं जिन्हें जम्मू कश्मीर का स्पेशल स्टेटस हटने के बाद सरकार ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। करांची में जन्में और कोडइकनाल में स्कूली पढ़ाई करने वाले क्रिस वान के पिता श्रीलंका में अमेरिकी राजदूत थे।  

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए वान हॉलेन ने कहा, 'मैं कश्मीर जाकर देखना चाहता था कि वहां क्या हो रहा है लेकिन भारत सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। हमने एक सप्ताह पहले सरकार से आग्रह किया था लेकिन बताया गया कि अभी वहां जाने के लिए उचित समय नहीं है।'

हालांकि इस पर भारत सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक सीनेटर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। वान हॉलेन ने कहा, 'मेरा मानना है कि अगर आप कुछ छिपा नहीं रहे हो तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि भारत सरकार नहीं चाहती कि हमें पता चले कि वहां क्या हो रहा है।'

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह