लाइव न्यूज़ :

ताजमहल जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, सड़क पर विरोध में उतरे मथुरा के कलाकार, जानिए वजह

By भाषा | Updated: February 19, 2020 13:44 IST

लोक संस्कृति की रक्षा के लिए प्रयासों की खातिर गत वर्ष ‘पद्मश्री’ सम्मान से नवाजे गए मोहन स्वरूप भाटिया का कहना है कि किसी भी विशिष्टजन के लिए राधा कृष्ण के स्वरूपों को सड़क पर उतार कर प्रदर्शन कराया जाना ब्रज संस्कृति का अपमान है।

Open in App
ठळक मुद्देराधा और कृष्ण कोई आम चरित्र नहीं हैं। वे करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के केंद्र हैं।महारास आदि कार्यक्रमों का सड़कों पर आयोजन किया जाना परंपरा के विपरीत है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में आगरा की सड़कों पर ब्रज संस्कृति की कुछ झलकियां प्रस्तुत करने के राज्य सरकार के निर्णय को पद्मश्री से सम्मानित मोहन स्वरूप भाटिया सहित सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों एवं धार्मिक समाज के प्रतिनिधियों ने ब्रज संस्कृति का अपमान बताया है।

लोक संस्कृति की रक्षा के लिए प्रयासों की खातिर गत वर्ष ‘पद्मश्री’ सम्मान से नवाजे गए मोहन स्वरूप भाटिया का कहना है कि किसी भी विशिष्टजन के लिए राधा कृष्ण के स्वरूपों को सड़क पर उतार कर प्रदर्शन कराया जाना ब्रज संस्कृति का अपमान है।

उन्होंने कहा ‘‘राधा और कृष्ण कोई आम चरित्र नहीं हैं। वे करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के केंद्र हैं, उनके आराध्य हैं और जब भी कोई कलाकार उनका स्वरूप धारण करता है तो श्रद्धालु उसे भी उन्हीं का प्रतीक मानकर सम्मान देते हैं। ऐसे में, जब वे अपने आराध्य को सड़कों पर मानव मात्र की खुशी के लिए लीला का प्रदर्शन करते देखेंगे तो निश्चित ही उनकी मान्यताओं को ठेस पहुंचेगी। अत: सरकार को इस प्रकार का प्रदर्शन पूर्ण सम्मान के साथ किसी मंच पर आयोजित करना चाहिए, न कि इस प्रकार सड़कों पर।’’

वृन्दावन स्थित श्याम सदन में मंगलवार को आयोजित बैठक में मथुरा के रास कलाकार हरि वल्लभ शर्मा ने कहा कि 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान ब्रज की संस्कृति के प्रदर्शन के लिए महारास आदि कार्यक्रमों का सड़कों पर आयोजन किया जाना परंपरा के विपरीत है।

बैठक में शामिल अन्य कलाकारों ने भी इस तरह के आयोजन को लेकर अपना विरोध जताया। उल्लेखनीय है कि अब तक तय भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत में हवाईअड्डा से ताजमहल तक सड़क के किनारे कलाकार ब्रज संस्कृति के प्रतीक महारास लीला, चरकुला नृत्य, फूलों की होली जैसे अनेक कार्यक्रम पेश करेंगे। इस दौरान राधा और कृष्ण के स्वरूप भी सड़कों पर नजर आएंगे। ॉ

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपमथुरानरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण