लाइव न्यूज़ :

गांधीजी के ‘तीन बुद्धिमान बंदरों’ की संगमरमर की मूर्ति, किताबें और चरखा ट्रंप को तोहफे में मिली 

By भाषा | Updated: February 24, 2020 20:00 IST

मूर्ति भेंट करते हुए मोदी ने तीनों बंदरों के संदेश को ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को समझाया और उन्होंने ध्यानपूर्वक इसे सुना। साबरमती आश्रम के एक न्यासी कार्तिकेय साराभाई ने कहा कि आश्रम ने ट्रंप दंपत्ति को गांधीजी की सदाचार की ताबीज भेंट की जिसे उन्होंने अगस्त 1947 में लिखा था।

Open in App
ठळक मुद्देसार्वजनिक जीवन में लोगों के बारे में निर्णय करने से पहले सबसे गरीब व्यक्ति के चेहरे को याद कर लें।साबरमती आश्रम आने पर ट्रंप और उनकी पत्नी ने ‘चरखे’ में खासी रुचि दिखायी।

भारत की अपनी पहली यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं उनकी पत्नी मेलानिया को साबरमती आश्रम पहुंचने पर गांधीजी के ‘तीन बुद्धिमान बंदरों’ की संगमरमर की मूर्ति और महात्मा गांधी की आत्मकथा पुस्तक का विशेष संस्करण तोहफे स्वरूप भेंट की गयी।

अमेरिकी राष्ट्रपति को शुभ प्रतीक के रूप में गांधीजी से जुड़ी सदाचार की ताबीज भी भेंट की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रंप को तीन बुद्धिमान बंदरों की मूर्ति भेंट की जिसमें एक बंदर ‘बुरा मत सुनो, दूसरा बुरा मत देखे और तीसरा बुरा मत कहो’ को प्रदर्शित करता है। यह उस मूर्ति की प्रतिकृति है जो महात्मा गांधी को 1933 में एक जापानी भिक्षु ने भेंट की थी।

मूर्ति भेंट करते हुए मोदी ने तीनों बंदरों के संदेश को ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को समझाया और उन्होंने ध्यानपूर्वक इसे सुना। साबरमती आश्रम के एक न्यासी कार्तिकेय साराभाई ने कहा कि आश्रम ने ट्रंप दंपत्ति को गांधीजी की सदाचार की ताबीज भेंट की जिसे उन्होंने अगस्त 1947 में लिखा था।

इसमें गांधीजी ने लिखा है कि सार्वजनिक जीवन में लोगों के बारे में निर्णय करने से पहले सबसे गरीब व्यक्ति के चेहरे को याद कर लें। उन्होंने कहा कि हमने उन्हें महात्मा गांधी की आत्मकथा पुस्तक का विशेष संस्करण ‘ द स्टोरी आफ माई एक्सपेरिमेंट विद ट्रूथ’ तथा पेंसिल से बनाया गया गांधीजी का वह दुर्लभ चित्र भेंट किया जब वे लंदन में 10 डाउनिंग स्ट्रीट से बाहर आ रहे थे। साबरमती आश्रम आने पर ट्रंप और उनकी पत्नी ने ‘चरखे’ में खासी रुचि दिखायी। ट्रंप दंपति को चरखा भी भेंट स्वरूप दिया गया। 

टॅग्स :अहमदाबादडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीगुजरातअमित शाहमेलानिया ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील