लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने कहा, NSG में भारत की एंट्री को रोक रहा है चीन- जानिए क्या है कारण ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 14, 2018 05:14 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक अधिकारी ने हाल ही में इस पर कहा है कि भारत में न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप की सदस्यता पाने की पूरी योग्यता है लेकिन चीन ने इस पर वीटो लगा रखा है।

Open in App

भारत चीन के कारण से न्यूक्लियर्स सप्लायर ग्रुप की सदस्यता से दूर है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक अधिकारी ने हाल ही में इस पर कहा है कि भारत में न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप की सदस्यता पाने की पूरी योग्यता है लेकिन चीन ने इस पर वीटो लगा रखा है। हांलाकि अमेरिका भारत को इस ग्रुप में सदस्य बनाए जाने का समर्थन कर रहा है।

भारत को अमेरिका व दूसरे  पश्चिमी देशों का न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप की सदस्यता के लिए भारत को समर्थन प्राप्त है। लेकिन चीन  इसमें रोक बना हुआ है। वह अपने इस रुख पर अड़ा है कि नए सदस्यों की एंट्री के लिए जरूरी है कि वह पहले परमाणु अप्रसार संधि पर साइन करे। भारत को चीन की इसी शर्त ने रोक रखा है, क्यों कि भारत के द्वारा परमाणु अप्रसार संधि पर साइन नहीं किए गए हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय में दक्षिण और मध्य एशिया विभाग की एलिस वेल्स ने वाशिंगटन में कहा है कि न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप आपसी सहमति पर काम करने वाला संगठन है। इसमें किसी भी नए सदस्य को सभी एंट्री मिल सकती है जब सबकी बराबर सहमति बनती है।  हांलाकि सभी प्रमुख देश भारत की एंट्री के लिए खुश हैं लेकिन चीन ने वीटो लगाया हुआ है। जिस कारण से भारत को सदस्या प्राप्त नहीं पा रही है। 

अमेरिका का कहना है कि भारत के साथ  वह अपने संबंध और प्रबल करने जा रहा है लेकिन चीनी वीटो भारत-अमेरिका सहयोग में रोड़ा नहीं बन सकता। चीन के वीटो के कारण हम भारत के साथ अपने सहयोग को सीमित नहीं करेंगे। भारत एनएसजी की सभी योग्यताओं को पूरा करता है तथा हम भारत की सदस्यता की सक्रियता  है। ऐसे में देखना है होगा कि चीन भारत के प्रति रूख बदलता है या फिर अमेरिका के किसी कदम के बाद भी भारत को सदस्यता प्राप्त हो पाती है।

टॅग्स :अमेरिकाचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला