लाइव न्यूज़ :

महागठबंधन की महारैली में उर्दू शिक्षक अभ्यर्थियों ने किया जमकर हंगामा, बिफरे सीएम नीतीश कुमार, किया ये सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: February 25, 2023 17:19 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब सभा को संबोधित कर रहे थे तभी शिक्षक अभ्यर्थी नौकरी मांगने लगे। नौकरी मांगने के सवाल पर मुख्यमंत्री भड़क गये।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षकों की बहाली होगी, चिंता मत करो।उन्होंने कहा कि आज जिसको जितना हम वेतन दे रहे हैं, उससे भी ज्यादा बढ़ाने वाले है।अभ्यर्थियों ने फिर से रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर कहा कि महागठबंधन की सरकार मुसलमानों को धोखा देने का काम कर रही है।

पटना: बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की ओर से आयोजित महारैली शुरू होने से पहले मैदान में पहुंचे सैकड़ों उर्दू शिक्षक अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। रिजल्ट की मांग को लेकर भारी संख्या में पहुंचे उर्दू टीईटी अभ्यर्थियों ने नीतीस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा कर रहे उर्दू शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना था कि वर्षों पहले परीक्षा देने के बावजूद आज तक रिजल्ट जारी नहीं किया जा सका है। 

कुछ समय पहले जो रिजल्ट जारी किया गया था उसमें काफी गड़बड़ियां थी और उन्हें जबरन फेल कर दिया गया। अभ्यर्थियों ने फिर से रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर कहा कि महागठबंधन की सरकार मुसलमानों को धोखा देने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब सभा को संबोधित कर रहे थे तभी शिक्षक अभ्यर्थी नौकरी मांगने लगे। नौकरी मांगने के सवाल पर मुख्यमंत्री भड़क गये। 

अपना भाषण रोक कर पूछने लगे, कौन है ये सब? उन्होंने अपने पीएस से पूछा...कौन है ये सब? जब उन्हें बताया गया कि ये लोग शिक्षक अभ्यर्थी हैं। बस क्या था...मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आप शिक्षक हो? यह वाला बात मत बोलो यहां पर। काहे के लिए आए हो यहां पर? आपको मालूम है कितने शिक्षकों की बहाली हुई और कितने की बहाली करने वाले हैं? कौन आप लोगों को गलत चीज बता रहा है? 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षकों की बहाली होगी, चिंता मत करो। आज जिसको जितना हम वेतन दे रहे हैं, उससे भी ज्यादा बढ़ाने वाले है। इसलिए चिंता मत करो। हम बात कर रहे हैं, सुनोगे नहीं। कुछ लोग समझा देता है कि बोलते रहो तो बोलते हो। यह गलत बात है। पता ही नहीं है तुम लोगों को, इसलिए यह शब्द मत बोलो।

टॅग्स :नीतीश कुमारउर्दू बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो