लाइव न्यूज़ :

UPSC की वेबसाइट हुई हैक, हैकर्स ने लिखा 'आई एम स्टूपिड'

By भारती द्विवेदी | Updated: September 11, 2018 10:49 IST

UPSC website hacked News Updates:फोटो के साथ ही बैकग्राउंड में डोरमॉन का टाइटल ट्रैक प्ले हो रहा था।

Open in App

नई दिल्ली, 11 सितंबर: सोमवार (10 सितंबर) की देर रात संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की साइट हैकरों ने कुछ देर के लिए हैक कर लिया था। हैक होने के दौरान यूपीएससी की साइट खोलने पर होमपेज पर कार्टून कैरेक्टर डोरमॉन की तस्वीर दिख रही थी। साथ ही तस्वीर में 'डोरमॉन पिक अप द कॉल' और 'आई एम स्टूपिड' जैसी लाइन लिखी हुई थी।

यूपीएससी की वेबासइट हैक होने के बाद से ही लोग स्क्रीन शॉट लेकर ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं। साथ ही डिजिटल इंडिया, पीएमओ, पीएम मोदी और सूचना मंत्रालय को टैग करते हुए जानकारी दे रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने पीएम मोदी के बहुचर्चित योजना डिजिटल इंडिया पर निशाना साधते हुए लिखा है- 'मोदी की नाकाम सरकार हमें "डिजिटल इंडिया" का सपना दिखा रही है और UPSC का वेबसाइट में डोरेमोन के गाने सुना रही है। मोदी जी पहले हैकर्स से बचने का उपाय सोचिए। डिजिटल इंडिया बाद में कीजिएगा।'

ये पहली बार नहीं है जब कोई सरकारी वेबसाइट हैक हुई हो। इससे पहले अप्रैल में रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक हुई थी। हैक होने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर चीनी अक्षर दिखाई दे रहा थे। हैकर्स ने अप्रैल में ही देश के सर्वोच्च न्यायलय की वेबसाइट हैक कर ली थी। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट ब्राजील के हैकर्स ने हैक की थी। जिस समय वेबसाइट हैक हुई थी तो उस समय पेज पर हाईटेक ब्राजील हैकटीम लिखा हुआ दिख रहा था। इसके अलावा एयर इंडिया आधिकारिक वेबसाइट को भी हैकर्स अपना निशाना बना चुके हैं। 

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप