लाइव न्यूज़ :

UPSC Topper 2022: बरेली पुलिस की बेटी बनीं आईएएस, जानिए कैसे स्मृति मिश्रा ने हासिल किया यूपीएससी का चौथा रैंक

By अंजली चौहान | Updated: May 23, 2023 17:25 IST

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों की आज घोषणा कर दी है। इसमें टॉपर की लिस्ट में प्रयागराज की रहने वाली स्मृति मिश्रा ने चौथा स्थान हासिल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्मृति मिश्रा प्रयागराज की रहने वाली हैंस्मृति मिश्रा ने पूरे देश में चौथा स्थान हासिल किया हैस्मृति मिश्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक किया है

UPSC Topper 2022:संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों की मंगलवार का ऐलान कर दिया गया है।

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 के परिणाम में अखिल भारतीय रैंक में शुरुआत के चार स्थान पर केवल महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है। देश की बेटियों ने कमाल करते हुए टॉप फॉर में अपना नाम दर्ज कराया है।

प्रथम, द्वितीय और तृतीया स्थान के बाद चौथे स्थान पर टॉप करने वाली स्मृति मिश्रा की खूब चर्चा हो रही है। पूरे देश में चौथा स्थान हासिल कर स्मृति ने अपने परिवार का नाम रोशन किया है। स्मृति मिश्रा दिल्ली में कानून की पढ़ाई कर रही हैं।

स्मृति मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। उनके पिता डीएसपी हैं जो कि बरेली में तैनात हैं।

स्मृति के यूपीएससी में टॉप करने से उनका पूरा परिवार खुशी के माहौल में डूबा हुआ है।इस समय स्मृति के घर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

स्मृति मिश्रा के पिता का नाम रामकुमार मिश्रा है। वह प्रयागराज के भारद्वाज पुरम निवासी हैं। वहीं, बेटी के देश के सर्वोच्च परीक्षा में टॉपर लिस्ट की में शामिल होने से वह बहुत खुश हैं। 

तीसरे प्रयास में रहीं सफल स्मृति 

बता दें कि स्मृति मिश्रा ने काफी कड़ी मेहनत की जिसके बाद आज उन्हें ये सफलता हासिल हुई है। स्मृति ने अपनी स्कूली पढ़ाई आगरा से की है। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गई।

दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से उन्होंने बीएससी की हैं और उन्होंने जूलॉजी को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में चुना है। इसके बाद फिलहाल वह लॉ की पढ़ाई कर रही हैं।

यूपीएससी की परीक्षा में स्मृति का ये तीसरा प्रयास है। जहां उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद चौथा स्थान हासिल किया है। स्मृति मिश्रा फिलहाल दिल्ली में रह रही हैं और वह अपनी मां अनीता मिश्रा के साथ रहती हैं।  

मालूम हो कि टॉपर लिस्ट में प्रथम स्थान पर इशिता किशोर ने अपना नाम दर्ज कराया है। वहीं, दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया के अलावा तीसरे स्थान पर उमा हरीती रही हैं।

साल 2022 के सितंबर महीने में ये परीक्षाएं आयोजित की गई थी और साक्षात्कार जनवरी-मई 2023 में हुए थे। नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। ये उम्मीदवार IAS, IFS, IPS, सेंट्रल सर्विसेज और ग्रुप A और B का हिस्सा बनेंगे। 

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगUnion Public Service Commissionदिल्लीप्रयागराजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील