लाइव न्यूज़ :

UPSC Prelims Result 2023 declared: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 परिणाम घोषित, 14,624 अभ्यर्थी पास, जानें कैसे करें चेक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 12, 2023 14:47 IST

UPSC Prelims Result 2023 declared: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सोमवार को घोषित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के परिणामों में 14,600 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

Open in App
ठळक मुद्देसिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 का आयोजन गत 28 मई को किया गया था।मुख्य परीक्षा 15 सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी।उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

UPSC Prelims Result 2023 declared: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 की घोषणा की। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

14,600 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। प्रीलिम्स लिखित परीक्षा 28 मई 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 की जांच के लिए सीधा लिंक UPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2023:

ऐसे करें चेक यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।

एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परिणाम देख सकते हैं।

पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

वे उम्मीदवार जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।

मुख्य परीक्षा 15 सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी।

अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 के सफल उम्मीदवारों के क्रमांक, पंजीकरण संख्या और नाम की सूची यूपीएससी की वेबसाइट पर डाली गयी है जिसके अनुसार 14,624 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। यूपीएससी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। परीक्षा की नियमावली के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 के लिए विस्तृत आवेदन प्रपत्र-आई (डीएएफ - आई) में पुनः आवेदन करना है।

डीएएफ-आई को भरने और जमा करने की तारीखों और इससे संबंधित महत्वपूर्ण अनुदेशों की घोषणा, आयोग की वेबसाइट के माध्यम से यथासमय की जाएगी।’’ उसने कहा, ‘‘उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के अंक, कटऑफ अंक और उत्तर कुंजी, सिविल सेवा परीक्षा, 2023 की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने पर अर्थात अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।’’

विज्ञप्ति के अनुसार यहां संघ लोक सेवा आयोग के धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड स्थित परिसर में परीक्षा हॉल भवन के पास उसका एक सुविधा केन्द्र है। उम्मीदवार, उपर्युक्त परीक्षा के संबंध में अपने परिणाम के बारे में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण इस सुविधा केन्द्र से व्यक्तिगत रूप से या फोन से प्राप्त कर सकते हैं।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगUnion Public Service Commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण