लाइव न्यूज़ :

UPSC Preliminary Exam-2024 AI App: 200 में से 170 अंक, 7 मिनट में एआई ऐप ने किया कमाल, जानें कैसे करता है काम, आईआईटी छात्रों ने किया तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2024 13:32 IST

UPSC Preliminary Exam-2024 AI App: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा होने के बाद प्रश्नपत्र को एआई से हल करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देUPSC Preliminary Exam-2024 AI App: पूरे प्रश्नपत्र को हल करने में सिर्फ सात मिनट लगे।UPSC Preliminary Exam-2024 AI App: सीधा प्रसारण यूट्यूब और ऐप से जुड़ी एक वेबसाइट पर किया गया।UPSC Preliminary Exam-2024 AI App: पिछले 10 वर्षों में यूपीएससी की परीक्षाओं में अर्जित सबसे ज्यादा अंक हैं।

UPSC Preliminary Exam-2024 AI App: कृत्रिम बुद्धिमता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित ऐप 'पढ़ाई' ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा-2024 का प्रश्नपत्र मात्र सात मिनट में हल करते हुए 200 में से 170 अंक प्राप्त किये। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, 'पढ़ाई' द्वारा अर्जित अंक राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 10 स्थानों में शामिल हैं। इस ऐप को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के विद्यार्थियों की एक टीम ने तैयार किया है। दिल्ली के 'द ललित होटल' में शिक्षा जगत के अतिथियों, यूपीएससी से जुड़े लोगों और कई मीडिया पेशेवरों की मौजूदगी में रविवार को ऐप के जरिये प्रश्नपत्र को हल किया गया। यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा होने के बाद प्रश्नपत्र को एआई से हल करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

विज्ञप्ति के मुताबिक, पूरे प्रश्नपत्र को हल करने में सिर्फ सात मिनट लगे। विज्ञप्ति में बताया गया कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब और ऐप से जुड़ी एक वेबसाइट पर किया गया, जहां प्रश्न और उत्तर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध थे। 'पढ़ाई' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्तिकेय मंगलम ने कहा, ''ये पिछले 10 वर्षों में यूपीएससी की परीक्षाओं में अर्जित सबसे ज्यादा अंक हैं।

हमारा मानना ​​है कि यह अपनी तरह का पहला आयोजन है लेकिन आने वाले कुछ वर्षों में इस तरह के आयोजन आम हो जाएंगे क्योंकि कई शैक्षणिक संस्थान एआई की मदद से जल्दी और सटीक रूप से प्रश्नपत्रों को हल करने की होड़ में लगे हुए हैं।'' 

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगUnion Public Service Commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए