लाइव न्यूज़ :

UPSC NDA/NA II EXAM 2021: यूपीएससी की वेबसाइट पर शुरू हुआ पंजीकरण, 20 जून आखिरी तारीख, जानें पूरी अपडेट

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 9, 2021 15:36 IST

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी एनडीए/ एनए II परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए कुल 400 पद निकाले गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपीएससी एनडीए/ एनए II परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दीयूपीएससी ने इसके लिए 400 पदों पर बहाली निकाली है आवेदन करने के लिए आप यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाएं

दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी एनडीए/ एनए II परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।  राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी  के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जून 2021 को समाप्त होगी । उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in. के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक अंतिम तिथि शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगा । 

UPSC NDA/ NA II EXAM 2021 : महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 9 जून 2021

आवेदन की अंतिम तिथि - 29 जून 2021

एप्लीकेशन विंडो - 6 जुलाई से 12 जुलाई 2021

वैकेंसी से संबंधित जानकारियां -

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी - 370 पोस्ट

नौसेना अकादमी परीक्षा - 30 पोस्ट

योग्यता -

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के आर्मी विंग के लिए उम्मीदवारों को स्कूल शिक्षा के 10 + 2 पैटर्न या राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए ।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के वायु सेना और नौसेना विंग के लिए और भारतीय नौसेना अकादमी में 10+2 कैडेट प्रवेश योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ कक्षा 12 वीं पास होना चाहिए और उम्मीदवारों  को भारत का नागरिक होना आवश्यक है । सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

कैसे करें आवेदन

1. . Upsconline.nic.in पर जाएं या upsc.gov.in पर आवेदन लिंक क्लिक करें ।

2. यूपीएससी एनडीए II 2021 पंजीकरण के लिंक यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन के तहत उपलब्ध है ।

3. आवेदन पत्र एक दो चरणों की प्रक्रिया है । उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होता है, फिर विस्तृत फॉर्म भरना होता है ।

4. यूपीएससी द्वारा दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और फॉर्म भरें । 

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं