लाइव न्यूज़ :

UPSC CDS II 2022 final result: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II) का अंतिम परिणाम घोषित किया

By भाषा | Updated: April 25, 2023 07:33 IST

परीक्षा के परिणाम संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 204 अभ्यर्थियों (146+43+15) की योग्यता के क्रम में सूची तैयार की गई है।सूची में उन अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (द्वितीय), सितंबर, 2022 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।

नयी दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (द्वितीय), 2022 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 204 अभ्यर्थियों (146+43+15) की योग्यता के क्रम में सूची तैयार की गई है।

इस सूची में उन अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (द्वितीय), सितंबर, 2022 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून, भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद में प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित साक्षात्कार में सफलता प्राप्त की है। परीक्षा के परिणाम संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

बयान के अनुसार, विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए तीन सूचियों में कुछ सामान्य अभ्यर्थी मौजूद हैं, हालांकि, संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (द्वितीय), 2022 के लिए अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों के अंक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। बयान में कहा गया है कि इन सूचियों को तैयार करते समय चिकित्सा परीक्षा के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है।

बयान के अनुसार, ‘‘इन अभ्यर्थियों की जन्म तिथि और शैक्षिक योग्यता के सत्यापन की प्रक्रिया अभी जारी है। इसलिए इन सभी अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी इस आधार पर अनंतिम है।’’ 

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?