लाइव न्यूज़ :

UPSC Final Result 2020: टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने अब किया कमाल, हासिल की 15वीं रैंक

By विनीत कुमार | Updated: September 24, 2021 20:49 IST

UPSC Final Result 2020: शुभम कुमार इस परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने में कामयाब रहे। वहीं, जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देसिविल सेवा परीक्षा-2020 के फाइनल नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए।सफल होने वाले उम्मीदवारों में आईएएस टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी का नाम भी शामिल।टीना डाबी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए बहन की सफलता की जानकारी दी।

नई दिल्ली: सिविल सेवा परीक्षा-2020 (Civil Services Exam-2020) के फाइनल नतीजे शुक्रवार को जारी कर दिए गए। सफल होने वाले उम्मीदवारों में आईएएस टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी का नाम भी शामिल है। 

रिया डाबी ने इस बार की सिविल सेवा परीक्षा-2020 में 15वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले सिविल सेवा परीक्षा 2016 में टीना डाबी ने नंबर एक स्थान हासिल किया था। 

बहरहाल, टीना डाबी ने अपनी बहन की सफलता पर उत्साह साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उनकी छोटी बहन रिया डाबी को यूपीएससी 2020 परीक्षा में 15वां स्थान मिला है।'

गौरतलब है कि इन परीक्षाओं के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित कई अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है।

शुभम कुमार इस परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने में कामयाब रहे। वहीं, जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में 761 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए जिनमें 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं। हर साल सफल उम्मीदवारों का चयन मुख्य लिखित परीक्षा और इंटव्यू के आधार पर किया जाता है। मुख्य लिखित परीक्षा 8 से 17 जनवरी के बीच आयोजित हुई थी। वहीं इंटरव्यू 2 अगस्त से 22 सितंबर के बीच आयोजित हुए थे। मुख्य परीक्षा से पहले प्रारंभिक परीक्षा भी पिछले साल अक्टूबर में आयोजित की गई थी। इस पूरी प्रक्रिया के बाद 2046 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों