लाइव न्यूज़ :

UPSC CSE Final Result 2022 Out: सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 933 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की, पहले स्थान पर इशिता किशोर, देखें टॉप-10 लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 23, 2023 15:49 IST

UPSC CSE Final Result 2022 Out: गरिमा लोहिया और उमा हरीती एन को क्रमश: दूसरा तथा तीसरा स्थान मिला है। वेबसाइट www.upsc.gov.in पर फाइनल रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचौथे स्थान पर स्मृति मिश्रा हैं। मयूर हाजरिका ने लड़कों में टॉप किया है। ऑल ओवर 5वें स्थान पर हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया।

UPSC CSE Final Result 2022 Out: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा 2022 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। इस साल भी महिलाओं ने शीर्ष पदों पर अपना दबदबा कायम रखा। सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 933 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

गरिमा लोहिया और उमा हरीती एन को क्रमश: दूसरा तथा तीसरा स्थान मिला है। वेबसाइट www.upsc.gov.in पर फाइनल रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। चौथे स्थान पर स्मृति मिश्रा हैं। मयूर हाजरिका ने लड़कों में टॉप किया है। ऑल ओवर 5वें स्थान पर हैं। पिछले साल श्रुति शर्मा ने अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल की थीं।

अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की गई थी और परिणाम 22 जून को जारी किए गए थे। मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी, और परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे। साक्षात्कार 18 मई को समाप्त हुए थे।

यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

यूपीएससी ने कहा है कि 933 अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा सालाना तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिनमें अभ्यर्थियों को प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना होता है। इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य सेवाओं के अधिकारियों का चयन किया जाता है।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगदिल्लीUnion Public Service Commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए