लाइव न्यूज़ :

UPSC Civil Service Final Result 2021: यूपीएससी सिविल सेवा का फाइनल रिजल्ट घोषित, श्रुति शर्मा ने किया टॉप, यहां चेक करें परिणाम

By आजाद खान | Updated: May 30, 2022 15:03 IST

UPSC Civil Service Final Result 2021: आपको बता दें कि उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाना होगा। वहां से वह आसानी से चेक कर पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयूपीएससी सिविल सेवा 2021 के फाइनल परिणाम घोषणा हो गए है। UPSC Civil Service 2021 में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं

UPSC Civil Service Final Result 2021: यूपीएससी सिविल सेवा का फाइनल रिजल्ट 2021 का एलान हो गया है। इसे देखने के लिए उम्मीदवारों को  यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाना होगा। आपको बता दें कि इस साल श्रुति शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा 2021 में टॉप किया है।    

वहीं इस साल भी यही देखा गया है कि यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। पहले तीनों टॉपर में लड़कियां ही है, वहीं लड़को ने भी साल 2021 की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है।

पीएम मोदी ने भी दी पास हुए उम्मीदवारों को बधाई

पीएम मोदी ने भी इस परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्हें उनके जीवन में कुछ अच्छा करने की कामना भी की है।  

इन लोगों ने किया है 2021 में टॉप

आयोग ने बताया कि लगभग 685 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। हालांकि आयोग ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। आयोग ने कहा कि श्रुति शर्मा पहले पायदान पर रही हैं जबकि अंकिता अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। आपको बता दें कि हर साल सिविल सेवा परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है।

यह परीक्षा तीन चरणों में होती है, जिसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का चयन किया जाता है।

UPSC Civil Service Final Result 2021:  सिविल सेवा परीक्षा 2021 के ये हैं टॉपर यूपीएससी सिविल सेवा 2021 के फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपरों के नाम भी सामने आए है। टॉप करने वाले टॉपर के लिस्ट यह है। 

पहला स्थान - श्रुति शर्मादूसरा स्थान- अंकिता अग्रवालतीसरा स्थान - गामिनी सिंगलाचौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मापांचवा स्थान - उत्कर्ष द्विवेदीछठा स्थान - यक्ष चौधरीसातवां स्थान - सम्यक एस जैनआठवां स्थान - इशिता राठीनौवां स्थान - प्रीतम कुमारदसवां स्थान - हरकीरत सिंह रंधावा

UPSC Civil Service Final Result 2021: ऐसे करें रिजल्ट को डाउनलोड

यूपीएससी सिविल सेवा के फाइनल रिजल्ट 2021 को डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

स्टेप 1. इसके लिए सबसे पहले आपको यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर लॉग ऑन करना होगा।स्टेप 2. फिर होमपेज पर, 'यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम 2021 - अंतिम परिणाम' वाले लिंक को क्लिक करना होगा।स्टेप 3. इसके बाद पास हुए उम्मीदवारों के विवरण के साथ एक पीडीएफ फाइल आपके सामने आ जाएगी। स्टेप 4. फिर इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी ले लें। 

 

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगexamएग्जाम रिजल्ट्सएजुकेशनIPS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए