लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में ऊर्दू को लेकर बवाल: राज्य में इस भाषा की अनिवार्यता से बिगड़ सकता है सामाजिक ताना-बाना

By रुस्तम राणा | Updated: September 27, 2024 13:28 IST

कर्नाटक सरकार ने मुदिगेरे और चिकमंगलूर जैसे मुस्लिम आबादी वाले बाहुल्य जिलों में उर्दू भाषा को अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है। सरकार का यह फैसला, जिसमें मुस्लिम बहुल जिलों में आंगनवाड़ी शिक्षकों के लिए उर्दू में प्रवीणता को एक अनिवार्य मानदंड बनाया गया है, कई लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। 

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक में आंगनवाड़ी शिक्षकों के लिए उर्दू में दक्षता को अनिवार्य बनाने के फैसले ने राज्य में एक सियासी हंगामे को पैदा कर दिया है। सीएम सिद्धारमैया के नेतृत्व में राज्य सरकार ने मुदिगेरे और चिकमंगलूर जैसे मुस्लिम आबादी वाले बाहुल्य जिलों में उर्दू भाषा को अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है। सरकार का यह फैसला, जिसमें मुस्लिम बहुल जिलों में आंगनवाड़ी शिक्षकों के लिए उर्दू में प्रवीणता को एक अनिवार्य मानदंड बनाया गया है, कई लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। 

विपक्षी दल भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरने का प्रयास किया है। साथ ही सिद्धारमैया सरकार पर सीधे मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। भाजपा नेता नलिन कुमार कटील ने आरोप लगाया कि इस फैसले से कन्नड़ भाषी उम्मीदवारों के अधिकारों का हनन हो सकता है और राज्य की भाषाई एकता को कमजोर किया जा सकता है। साथ ही भाजपा ने कांग्रेस पर 'कन्नड़ विरोधी' होने का आरोप लगाया है।

भाजपा नेता टीएन रवि ने कहा, "निज़ाम ने हैदराबाद, कर्नाटक क्षेत्र में उर्दू को बढ़ावा देने का प्रयास किया। उनके समय में कन्नड़ स्कूलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था... लेकिन अब उनकी आत्मा कांग्रेस में बसती है। कांग्रेस निज़ाम का काम कर रही है। उनके दौर में टीपू (सुल्तान) ने कन्नड़ के खिलाफ़ फ़ारसी भाषा थोपने का प्रयास किया था। आज कांग्रेस टीपू और निज़ाम के सपनों को हकीकत में बदलने की कोशिश कर रही है। वे कन्नड़ विरोधी हैं।"

इसके अलावा, भाजपा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कर्नाटक के इस कदम की आलोचना की है। इसने सवाल उठाया है कि कन्नड़ कर्नाटक की आधिकारिक भाषा होने के बावजूद उर्दू क्यों थोपी जा रही है। पार्टी ने एक्स पर लिखा, “सीएम सिद्धारमैया जागरूक, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री जागरूक, मुदिगेरे कर्नाटक में है, कन्नड़ कर्नाटक की आधिकारिक भाषा है, ऐसे में उर्दू क्यों अनिवार्य है..?? जवाब दें।”

टॅग्स :सिद्धारमैयाकर्नाटकउर्दू 
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा