लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधान परिषद में राहुल गांधी के बयान पर हंगामा, भाजपा ने कहा- सावरकर का अपमान किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2019 19:29 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि उनका नाम राहुल गांधी है ‘राहुल सावरकर’ नहीं। विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण यशवंत दारेकर ने राहुल गांधी के बयान को हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर का अपमान करार दिया और इस पर चर्चा की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता के ‘रेप इन इंडिया’ टिप्पणी पर भी भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई थी।राहुल ने कहा था कि उनका नाम राहुल गांधी है ‘राहुल सावरकर’ नहीं। वह सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगेंगे।

महाराष्ट्र विधान परिषद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाल में दिए गए एक बयान का विरोध करते हुए हंगामा किया।

राहुल ने हाल ही में कहा था कि उनका नाम राहुल गांधी है ‘राहुल सावरकर’ नहीं। विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण यशवंत दारेकर ने राहुल गांधी के बयान को हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर का अपमान करार दिया और इस पर चर्चा की मांग की थी।

कांग्रेस नेता के ‘रेप इन इंडिया’ टिप्पणी पर भी भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई थी। भाजपा ने इसको लेकर माफी मांगने की मांग की थी। लेकिन राहुल ने कहा था कि उनका नाम राहुल गांधी है ‘राहुल सावरकर’ नहीं। वह सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगेंगे।

कांग्रेस नेता के बयान की निंदा करते हुए विपक्षी सदस्य आसन के समीप आ गए और हंगामा किया। वे कांग्रेस नेता से माफी मांगने की मांग भी कर रहे थे। इन सदस्यों ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की भी मांग की। सभापति रामराजे निंबाल्कर ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपनी सीटों पर जाने को कहा ताकि पूर्व विधायक शिवाजी राव दत्तारे पाटिल को श्रद्धांजलि दी जा सके।

श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले सदन की कार्रवाई शुरू होने पर निंबाल्कर ने शिवसेना के सुभाष देसाई को विधान परिषद का नेता और दारेकर को विपक्ष का नेता नियुक्त किए जाने की घोषणा की।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए