लाइव न्यूज़ :

CAA पर हंगामाः भाजपा ने कहा- कांग्रेस विधायक खादर ‘सीधे-सीधे जिम्मेदार’, गोलीबारी में दो की गई जान

By भाषा | Updated: December 20, 2019 14:22 IST

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस विधायक यू टी खादर ने लोगों में डर पैदाकर उन्हें ऐसा करने के लिए उकसाया। वह मंगलुरु पुलिस की (बृहस्पतिवार की) गोलीबारी में दो लोगों की जान जाने के लिए सीधे-सीधे जिम्मेदार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘खादर जैसे लोगों के कारण ही ऐसी चीजें हो रही हैं।हालांकि खादर ने इन आरोपों से इनकार किया है कि उन्होंने हिंसा के लिए लोगों को भड़काया।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत के लिए मंगलुरु कांग्रेस विधायक यू टी खादर ‘‘सीधे-सीधे जिम्मेदार’’ हैं।

पार्टी ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस विधायक यू टी खादर ने लोगों में डर पैदाकर उन्हें ऐसा करने के लिए उकसाया। वह मंगलुरु पुलिस की (बृहस्पतिवार की) गोलीबारी में दो लोगों की जान जाने के लिए सीधे-सीधे जिम्मेदार हैं।

कानून के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए...।’’ प्रदर्शन के पीछे कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘खादर जैसे लोगों के कारण ही ऐसी चीजें हो रही हैं और अगर वे इसी तरह से इसे करते रहे तो उन्हें इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।’’

हालांकि खादर ने इन आरोपों से इनकार किया है कि उन्होंने हिंसा के लिए लोगों को भड़काया। उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘‘सीएए के विरोध में उत्तर भारत में व्यापक विरोध हुआ है और इसके चलते देश का वह हिस्सा जल रहा है।’’

खादर ने कहा, ‘‘हमारे राज्य में प्रदर्शन की आंच फैलने को लेकर मैं चिंतित था और चाहता था कि कर्नाटक में ऐसे हालात पैदा नहीं हों।’’ पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि प्रदर्शन के कारण हमारा राज्य नहीं जलना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे इस बयान को गलत तरीके से पेश किया गया कि कर्नाटक जलेगा।’’ 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप