लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक को लेकर संसद में पूरे दिन हंगामा, कांग्रेस का आरोप- मोदी सरकार कर रही है घिनौनी साजिश

By शीलेष शर्मा | Updated: July 10, 2019 20:39 IST

लोकसभा में कांग्रेस के संख्याबल कम होने के कारण अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसदों को मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी नतीजा वे हंगामा करते रहे और अंतत: सदन का बर्हिगमन करने के अलावा उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था.

Open in App
ठळक मुद्देसंसद के दोनों सदनों में आसान पर बैठे अध्यक्ष और उपसभापति सदन में संख्याबल के आधार पर फैसले लेते नजर आए. अधीर रंजन का कहना था कि कर्नाटक के मंत्री डी.के. शिवकुमार को सरकार के इशारे पर होटल में जाने से रोका गया महज़ इस कारण कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है.

कर्नाटक सरकार के राजनीतिक संकट को लेकर आज भी संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ.  उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और जेडीएस के नेता संकट को टालने में जुटे है लेकिन यदि संकट नहीं टलता है तो मुख्यमंत्री कुमार स्वामी विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकते है. 

आज संसद के दोनों सदनों में आसान पर बैठे अध्यक्ष और उपसभापति सदन में संख्याबल के आधार पर फैसले लेते नजर आए.  लोकसभा में कांग्रेस के संख्याबल कम होने के कारण अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसदों को मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी नतीजा वे हंगामा करते रहे और अंतत: सदन का बर्हिगमन करने के अलावा उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था.

हालांकि कांग्रेस को द्रमुक और तृणमूल कांग्रेस का समर्थन मिल रहा था बावजूद इसके लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस को कड़ी चेतावनी देते हुए उनके तर्को को नजरंदाज कर दिया. लेकिन राज्यसभा में विपक्ष की भारी संख्याबल के कारण जब सांसद सभापति के आसन के निकट जाकर हंगामा करने लगे तब उपसभापति हरिवंश के पास सदन की कार्यवाही को स्थगित करने के  अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा. 

सदन के बाहर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस जेडीएस की चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए मोदी सरकार और भाजपा घिनौनी साजिश के तहत षडंयत्र कर रही है. उनका यह भी आरोप था कि विधायकों को डराया-धमकाया जा रहा है और भारी रकम देकर उन्हें लुभाने की कोशिश हो रही है.

अधीर रंजन का कहना था कि कर्नाटक के मंत्री डी.के. शिवकुमार को सरकार के इशारे पर होटल में जाने से रोका गया महज़ इस कारण कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है. जिससे पूरे होटल को सरकार ने केवल इसलिए छावनी बना दिया है कि अपहरण किए गए विधायकों का कोई संपर्क बाहर न हो सके. उन्होंने इसे मार्शल लॉ बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की धज्जियां यह सरकार उड़ा रही है ताकि विपक्ष को समाप्त किया जा सके. उन्होंने पूछा कि आखिर शिव कुमार को बुकिंग होने के बावजूद किस आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने रोका. 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटकर्नाटकलोकसभा संसद बिलराज्य सभाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप