लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर बीजेपी की महिला सांसदों का हंगामा, लॉकेट चटर्जी बोली- ये भारत माता का अपमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2019 14:31 IST

बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि पीएम मोदी 'मेक इन इंडिया' की बात करते हैं और राहुल गांधी 'रेप इन इंडिया' की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि ये देश की महिलाओं और भारत माता का अपमान है।

Open in App
ठळक मुद्देजेपी की महिला सांसदो ने सदन में नारेबाजी करते हुए राहुल से इस बयान पर माफी मांगने की मांग की।स्मृति ईरानी ने कहा कि इस बयान के लिए राहुल गांधी को दंडित किया जाना चाहिए।

राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ और बीजेपी की महिला सांसदो ने सदन में नारेबाजी करते हुए राहुल से इस बयान पर माफी मांगने की मांग की। बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि पीएम मोदी 'मेक इन इंडिया' की बात करते हैं और राहुल गांधी 'रेप इन इंडिया' की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि ये देश की महिलाओं और भारत माता का अपमान है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में राहुल के 'रेप इन इंडिया' बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा बयान देकर राहुल गांधी ने देश की महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि राहुल का ये बयान शर्मनाक है। ईरानी ने कहा कि इस बयान के लिए राहुल गांधी को दंडित किया जाना चाहिए।

स्मृति ईरानी ने कहा, इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई नेता यह कह रहा है कि भारतीय महिलाओं के साथ रेप किया जाना चाहिए। क्या राहुल गांधी का देश की जनता के लिए यही संदेश है?'

झारखंड की रैली में दिया था राहुल ने 'रेप इन इंडिया' का बयान

राहुल गांधी ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए आयोजित एक रैली के दौरान कहा था कि मोदी का 'मेक इन इंडिया' अब 'रेप इन इंडिया' बन गया है। राहुल ने कहा कि झारखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक देश में भी जहां भी देखो रेप हो रहे हैं, बीजेपी के एक विधायक भी एक महिला से रेप के आरोपी हैं, लेकिन पीएम मोदी चुप हैं।

वहीं राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान को लेकर राज्यसभा में भी उनके खिलाफ कुछ सांसदों ने 'राहुल गांधी माफी मांगो' के नारे लगाए। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा, 'आप उस व्यक्ति का नाम नहीं ले सकते, जो इस सदन का सदस्य नहीं है। किसी का भी काम सदन की शांति भंग करना नहीं है।'

टॅग्स :राहुल गांधीस्मृति ईरानीसंसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर