लाइव न्यूज़ :

UPPSC PCS 2022 Final Result: यूपी पीसीएस का फाइनल रिजल्ट जारी, 1071 में से 364 अभ्यर्थी पास, आगरा की दिव्या टॉप, ऐसे करें चेक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 7, 2023 22:01 IST

UPPSC PCS 2022 Final Result Out: आगरा की दिव्या सिकरवार ने राज्य भर में टॉप किया है। टॉप 10 में 8 लड़कियां हैं। uppsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे1071 में से 364 छात्र पास हुए हैं। उत्तर प्रदेश पीसीएस का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है।इंटरव्यू 20 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित किया गया था।

UPPSC PCS 2022 Final Result Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 7 अप्रैल 2023 को यूपीपीएससी पीसीएस अंतिम परिणाम 2022 घोषित किया है। 1071 में से 364 छात्र पास हुए हैं। आगरा की दिव्या सिकरवार ने राज्य भर में टॉप किया है। टॉप-10 रैंक में 8 लड़कियां हैं।

दूसरे नंबर पर लखनऊ की प्रतीक्षा पांडे और तीसरे नंबर पर बुलंदशहर की नम्रता सिंह हैं। उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता चौथे पायदान पर हैं। लड़कों में टॉप कुमार गौरव ने किया और ओवरऑल 5वें स्थान पर हैं। यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

364 सफल छात्र में 254 पुरुष और 110 महिला अभ्यर्थी हैं। उप जिलाधिकारी पद के लिए 19 महिला और 20 पुरुष का चयन हुआ है। डिप्टी पुलिस अधीक्षक के लिए 26 महिलाएं ने बाजी मारी है। डिप्टी पुलिस अधीक्षक पर 67 पुरुष हैं। परीक्षा तीन चरण में आयोजित किया गया था।

मुख्य परीक्षा 27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 तक लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद जिलों के केंद्रों में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 5311 उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। कुल में से 1070 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की है और साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने के पात्र हुए थे। चयनित उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू 20 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित किया गया था। 

यूपीपीएससी पीसीएस फाइनल रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक

यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

रिजल्ट सेक्शन में जाएं और होम पेज पर उपलब्ध UPPSC PCS Mains Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे।

रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगउत्तर प्रदेशलखनऊप्रयागराजयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष