लाइव न्यूज़ :

विपक्षी पार्टियों की बैठक पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कसा तंज, कहा- "पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं है"

By एस पी सिन्हा | Updated: July 17, 2023 15:25 IST

उपेन्द्र कुशवाहा ने ये स्पष्ट तौर पर कहा कि साल 2024 चुनाव तक पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं है क्योंकि उनके मुकाबले दूसरा कोई खड़ा नहीं हो सकता है।

Open in App

पटना: लोकसभा चुनाव से पहले एक ओर जहां विपक्षी पार्टियां भाजपा को उखाड फेंकने को लेकर एकजूट होने का कोशिश कर रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर एनडीए भी अपनी ताकत दिखाने में जुटा हुआ है।

इसी कड़ी में एनडीए की तरफ से 18 जुलाई को एक बड़ी बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में शामिल होने को लेकर अब रालोजद प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को भी निमंत्रण दे दिया गया है।

नई दिल्ली में मंगलवार को एनडीए की होने वाली बैठक को लेकर उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट कर जानकारी दी है और कहा है कि कुछ लोग अनावश्यक भ्रम न फैलाएं। कल एनडीए की बैठक में मैं शामिल रहूंगा। निमंत्रण कल‌ ही मिल चुका है।

इसके पहले उपेन्द्र कुशवाहा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए पूरे मामले पर संशय बरकरार रखा था। उन्होंने कहा था कि हर चीज की जानकारी मीडिया को दी जाए, ये जरूरी नहीं है। मैं क्या करने वाला हूं, इसका खुलासा वक्त से पहले मीडिया के जरिए किया जाए, ये जरूरी तो नहीं है।

इसके बाद कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब बहुत कम दिन बचा है। ऐसे में सभी लोग अपनी रणनीति बनाने को सोच रहे हैं। हम लोग भी अपनी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी करने में जुटे हुए हैं। अब इसी कड़ी में भाजपा भी दिल्ली में बैठक कर रही है, इस बैठक में शामिल होने को लेकर मुझे फोन पर निमंत्रण दिया गया है।

उपेन्द्र कुशवाहा ने ये स्पष्ट तौर पर कहा कि साल 2024 चुनाव तक पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं है क्योंकि उनके मुकाबले दूसरा पहलवान थोड़ा भी मुकाबला में दिखे तो कोई उम्मीद कर सकता है कि लड़ाई हो सकती है। लेकिन इतना अधिक का अंतर है कि कहीं कोई लड़ाई की स्थिति बन ही नहीं सकती है।

लिहाजा पीएम मोदी के समक्ष आगामी लोकसभा चुनाव में कोई चुनौती नहीं है। विपक्षी एकता की बैठक पर भी करारा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी एकता सिर्फ बैठक तक ही सीमित है। बैठक खत्म होने के बाद सभी एक दूसरे के खिलाफ बोलते नजर आते हैं।

उनके पास जनता के पास रखने के लिए कोई एजेंडा नहीं है। सिर्फ एक ही लक्ष्य है कि मोदी को सत्ता से हटाना है। सिर्फ सत्ता के लिए वह साथ आने का दावा करते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उपेंद्र कुशवाहाबिहारनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब