लाइव न्यूज़ :

विरासत बचाओ यात्रा पर निकले उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कही ये बात

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2023 17:27 IST

पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा से यात्रा की शुरू करने के बाद आज मोतिहारी पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू से नाता तोड़ अलग नई पार्टी रालोजद बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा बिहार में विरासत बचाओ यात्रा पर निकले हुए हैं।उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी के साथ धोखा किया है।कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार एकबार फिर से बिहार को 2005 के पहले वाला बिहार बनाने में जुट गए हैं।

पटना: जदयू से नाता तोड़ अलग नई पार्टी रालोजद बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहाबिहार में विरासत बचाओ यात्रा पर निकले हुए हैं। पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा से यात्रा की शुरू करने के बाद आज मोतिहारी पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी के साथ धोखा किया है। 

इस दौरान उन्होंने राजद के नेता के तरफ से दिए जा रहे विवादित बयानों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजद के लोग जो बर्ताव कर रहे हैं, ये किसी मुख्यमंत्री के लिए नहीं होना चाहिए था। लेकिन इसके बाबजूद वे कुछ कर नहीं सकते हैं। 

कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार एकबार फिर से बिहार को 2005 के पहले वाला बिहार बनाने में जुट गए हैं। हालांकि, अब बिहार के लोग जागरूक हो गए हैं और उनकी बातों में नहीं आने वाले हैं। बिहार में वापस से 2005 में जाने से बचाने के लिए ही मेरी यह विरासत बचाओ नमन यात्रा चल रही है। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में घूम-घूमकर कसम खाई थी कि हम 2005 वाली स्थिति से राज्य को बाहर लाएंगे। लोगों से कहा कि हमारा साथ दो, हम बिहार को वर्तमान स्थिति से बाहर निकालेंगे। मगर अब वे अपनी राह से भटक गए हैं। कुशवाहा ने कहा कि चाहे जो भी परिस्थिति आ जाए, वे बिहार को 2005 से पहले वाली स्थिति में नहीं जाने देंगे। बापू से लोग झूठ बोल रहे हैं। 

वहीं, पूर्णिया की रैली के लालू यादव के संबोधन को लेकर कुशवाहा ने कहा कि अब बिहार में लालू का राज नहीं आने वाला है। बिहार के लोग लालू परिवार से परेशान हो चुके हैं। अब बिहार में लालू यादव का वजूद खत्म हो गया है। इसके साथ ही अब नीतीश कुमार की भी जमीन खिसक गई है। उन्होंने नीतीश के शराबबंदी के फैसले पर भी सवाल उठाए। 

उन्होंने कहा कि यह कानून गरीब लोगों के लाभ के लिए नहीं बना है। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की विरासत बचाओ यात्रा 28 जिलों से गुजरेगी। दो चरणों में होने वाली इस यात्रा का पहला चरण सीवान में खत्म होगा। इसके बाद 15 मार्च से पटना से दूसरा चरण शुरू होगा और 30 मार्च को अरवल में इसका समापन होगा।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए