लाइव न्यूज़ :

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में हुए जातीय गणना पर उठाया सवाल, पूछा- क्षेत्र में बिना जाए कैसे मिला डाटा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2023 15:10 IST

कुशवाहा ने कहा कि जबतक कर्मी सामने से मुलाकात नही करेंगे तो उनको कैसे मालूम हुआ कि हमको कितना पेंशन मिलता है? अगर मान भी लिया जाए की हमारे पड़ोसी से यह पूछ लिया गया हो तो भी पूरी जानकारी ले लेना संभव नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकुशवाहा ने कहा- गणना में बहुत सारे गांव में कोई कर्मचारी गया ही नहीं तो फिर कैसे आखिर यह गणना हो गई?पूछा- इसमें जो आर्थिक गणना की की बात कही गई है वो बिना किसी से मिले कैसे संभव है? उन्होंने कहा, लगता है कि आनन- फानन में चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह कोई बड़ी साजिश है

पटना: राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में नीतीश सरकार के द्वारा कराई गई जातीय गणना पर सवाल उठाते हुए कहा कि गणना में बहुत सारे गांव में कोई कर्मचारी गया ही नहीं तो फिर कैसे आखिर यह गणना हो गई? दूसरी बात यह है कि इसमें जो आर्थिक गणना की की बात कही गई है वो बिना किसी से मिले कैसे संभव है? जब कर्मी हमसे मिलेंगे ही नहीं तो उन्हें हमारी आर्थिक जानकारी कैसे हासिल हुई है? उसके बाबजूद अगर कहा जा रहा है कि उन्हें गणना कर लिया तो यह अपने आप में सवाल है। 

कुशवाहा ने कहा कि जबतक कर्मी सामने से मुलाकात नही करेंगे तो उनको कैसे मालूम हुआ कि हमको कितना पेंशन मिलता है? अगर मान भी लिया जाए की हमारे पड़ोसी से यह पूछ लिया गया हो तो भी पूरी जानकारी ले लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी को कहां से मालूम होगा। इसके आलावा कहीं दूसरे जगह हमारा घर है या नहीं। पटना में यदि है तो कितनी जमीन है? मुंबई ये यदि है तो कितनी संपत्ति है? हमारे खाते में कितना पैसा है? यह हमारे बगल में रहने वाले लोगों को कैसे मालूम होगा? तो फिर आर्थिक सर्वें कैसे हो गया? 

उन्होंने कहा कि मुझे तो जो लगता है कि आनन- फानन में चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह कोई बड़ी साजिश है। इससे  समाज में तनाव पैदा करके लोगों को अलग करने का फिराक है। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद ही कहा है कि अब उनके जाने का समय है। लेकिन जाने का मतलब यह नहीं होता है कि समाज को बर्बाद करके जाना है। हमको सरकार यह देखे कि उपेंद्र कुशवाहा के बारे में जो आर्थिक रिपोर्ट जमा की है, उसमें हमारे अकाउंट में कितना पैसा है? किसने उनको बताया मुझे कितना पेंशन मिलता है? 

उन्होंने कहा, यह जानकारी उनके पास कहां से आई मेरा घर पटना में कितनी जमीन में है? यह जानकारी उन्हें कहां से मिली मुंबई और दिल्ली में भी मेरी संपत्ति है या नहीं है? यह बात सिर्फ मेरे बारे में नहीं बल्कि बिहार के सभी लोगों के बारे में है कि आखिर जब कोई कर्मी में गया ही नहीं तो फिर उनके पास जानकारी आई कहां से?

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाबिहारजाति जनगणनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम