लाइव न्यूज़ :

उपेंद्र कुशवाहा को एक और झटका, रालोसपा के विधायकों ने थामा जदयू का हाथ

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2019 04:59 IST

लोकसभा चुनाव में उपेन्द्र कुशवाहा पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें दो सीटों पर वह खुद चुनाव लड रहे थे. लेकिन इस चुनाव में वह खुद तो हारे हीं उनके उम्मीदवारों का भी हश्र अच्छा नही रहा.

Open in App

लोकसभा चुनाव में करारी हार का झटका झेल रहे रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को आज एक और झटका लगा. उनकी पार्टी के दो बागी विधायकों और एक विधानपार्षंद ने उनका साथ छोड़ कर आधिकारिक तौर पर जदयू का हाथ थाम लिया.

 पार्टी के विधायकों सुधांशु शेखर, ललन पासवान और विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह ने अपने गुट का विलय जदयू में करने संबंधी पत्र बिहार विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है. 

इन तीनों नेताओं ने उपेन्द्र कुशवाहा से अलग होकर रालोसपा पर दावा ठोका था. तीनों नेताओं ने चुनाव से ठीक पहले रालोसपा पर अपनी दावेदारी को लेकर चुनाव आयोग के समक्ष अपील की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने अलग गुट की मान्यता दे दी थी. 

आज तीनों नेताओं ने अपने अलग गुट को जदयू में विलय संबंधी पत्र विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी को सौंपा है. बताया जाता है कि चुनाव आयोग ने ललन पासवान की अगुवाई वाले बागी गुट को बिहार में राज्य स्तरीय दल की अंतरिम मान्यता दी थी साथ ही चुनाव आयोग ने यह भी आदेश दिया था कि लोकसभा चुनाव में यह गुट अपने उम्मीदवार उतार सकेगा. 

यहां बता दें कि 2014 के चुनाव में रालोसपा के तीन सांसद थे, लेकिन 2019 आते-आते पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही अपनी पार्टी के इकलौते सांसद रहे, जबकि उनके दोनों बाकी सांसदों अरूण कुमार और राम कुमार शर्मा ने मतभेदों के कारण पार्टी का साथ छोड़ दिया था.

 जबकि दो विधायकों और एक विधान पार्षद ने भी उपेन्द्र कुशवाहा को बाय-बाय कर दिया था. उसके बावजूद इस लोकसभा चुनाव में उपेन्द्र कुशवाहा पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें दो सीटों पर वह खुद चुनाव लड रहे थे. लेकिन इस चुनाव में वह खुद तो हारे हीं उनके उम्मीदवारों का भी हश्र अच्छा नही रहा. उस सदमें से अभी वह उबर भी नही पाये थे कि विधायकों और विधान पार्षद ने जदयू का दामन थाम लिया है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019राष्ट्रीय रक्षा अकादमीआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया