लाइव न्यूज़ :

कुशवाहा की मांग- नीतीश द्वारा राजद के साथ किये 'डील' का सच सामने लाया जाए, कहा- सौदे के मुताबिक सीएम पद छोड़ने के समय आ गया...

By भाषा | Updated: February 3, 2023 07:29 IST

उपेंद्र कुशवाहा ने लालू प्रसाद की पार्टी पर सत्ता के विकेंद्रीकरण के समाजवादी आदर्श से भटकने और ‘‘एक परिवार के भीतर सभी अधिकार केंद्रित करने’’ का आरोप लगाया। कुशवाहा दो साल से कम समय पहले अपनी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय करके जदयू में लौट आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकुशवाहा ने राजद पर अपना प्रहार जारी रखते हुए कहा कि राजद ने कभी किसी की चिंता नहीं की।सौदे के अनुसार तेजस्वी के पद संभालने के लिए नीतीश का मुख्यमंत्री पद छोड़ने का समय आ गया है।कुशवाहा ने कहा कि राजीव रंजन सिंह आएं और इन अफवाहों के पीछे की सच्चाई बताएं।

पटनाः जदयू के असंतुष्ट नेता उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को मांग की कि राजद और जदयू ने पिछले साल गठबंधन करने का जो फैसला किया था, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके पीछे के कथित ‘‘डील’’ की अफवाहों के पीछे की सच्चाई सामने लायें। कुशवाहा ने यहां एक समारोह में यह बयान दिया। नीतीश द्वारा राजद के तेजस्वी यादव के अलावा उन्हें एक और उपमुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करने से खारिज किए जाने के बाद से वह नाराज चल रहे हैं।

कुशवाहा ने लालू प्रसाद की पार्टी पर सत्ता के विकेंद्रीकरण के समाजवादी आदर्श से भटकने और ‘‘एक परिवार के भीतर सभी अधिकार केंद्रित करने’’ का आरोप लगाया। कुशवाहा दो साल से कम समय पहले अपनी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय करके जदयू में लौट आए थे।

कुशवाहा ने राजद पर अपना प्रहार जारी रखते हुए कहा कि राजद ने कभी किसी की चिंता नहीं की , उसकी इस प्रवृत्ति के खिलाफ विद्रोह था कि समता पार्टी अस्तित्व में आई जो बाद में जदयू के रूप में जानी गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने हालांकि कहा कि उनकी पार्टी भी समाज के सबसे निचले तबके को शक्ति देने में विफल रही है और राजद के साथ एक समझौते की अफवाहें जदयू कार्यकर्ताओं के बीच भारी निराशा का कारण बन रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजद नेता खुले तौर पर कह रहे थे कि सौदे के अनुसार तेजस्वी के पद संभालने के लिए मुख्यमंत्री के पद छोड़ने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की ओर से चुप्पी केवल मामले को बदतर बना रही है। कुशवाहा ने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री, हमारे सर्वोच्च नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन से इन अफवाहों के पीछे की सच्चाई के साथ आने का अनुरोध करता हूं।’’ 

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील